Breaking News

भारत के दुश्मन ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा खुफिया जासूसी नेटवर्क

Advertisements

भारत के दुश्मन ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा खुफिया जासूसी नेटवर्क

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली। भारत का पडोसी दुश्मन देश ने दुनिया का सबसे बडा खुफिया नेटवर्क बनाया है. बताते है कि दुश्मन का यह नेटवर्क RAW और CIA से भी खतरनाक है, जानिए निशाने पर कौन?एक ऐसा जासूसी सिस्टम जो RAW और CIA को भी पीछे छोड़ सकता है! भारत के दुश्मन देश ने दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा है, जो हर कदम पर नजर रख रहा है…कोई नहीं जानता कि अगला निशाना कौन होगा!

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी उपलब्ध है.

चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय (एमएसएस) को अब दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे खतरनाक जासूसी नेटवर्क कहा जा रहा है. सीबीएस की 18 मई 2025 की 60 मिनट की रिपोर्ट ने एमएसएस की ताकत को उजागर कर दिया. यह सीआईए, रॉ या मोसाद से भी ज्यादा आक्रामक है और इसके निशाने पर सिर्फ दुश्मन देश ही नहीं, बल्कि इसके अपने लोग भी हैं. भारत जैसे देशों को भी इसकी गतिविधियों से सावधान रहने की जरूरत है.

पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने के बाद दुश्मन को खुफिया जानकारी भेज रहा जासूस मेवात से गिरफ्तार

हाल ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जासूसी (Espionage) के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान कासिम (Qassim) के रूप में हुई है, जिसे मेवात (Mewat) से पकड़ा गया है. कासिम पर पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का आरोप है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कासिम 2 बार पाकिस्तान जा चुका है, जहां उसे बाकायदा ट्रेनिंग दी गई थी. वह भारत में रहकर सेना से जुड़ी संवेदनशील और खुफिया जानकारी ISI को भेज रहा था. कासिम का भाई भी ISI एजेंट था, जो फिलहाल फरार है.

राजनाथसिंह ने किया खुलासा, नेवी ने पाक पर दागी थी सरफेस टू एयर मिसाइलें

पुलिस के मुताबिक कासिम 2 बार पाकिस्तान गया था और कुल तीन महीने तक पाकिस्तान में रुका था. कासिम ने पाकिस्तान में जासूसी की ट्रेनिंग ली थी. इतना ही नहीं, एक महीने तक ISI के हैंडलर्स और बड़े अफसरों ने कासिम को ट्रेंड किया था. कासिम मौलवी है और उसके लिंक्स जयपुर से

जांच में सामने आया है कि आरोपी कासिम ने भारत में कई लोगों को रेडिक्लाइज किया है, जिनकी तलाश जारी है. इस मामले में आने वाले दिनों में कुछ गिरफ्तारियां हो सकती हैं. पुलिस के मुताबिक कासिम ने दिल्ली-एनसीआर में कुछ लोगों को सिम मुहैया करवाए थे, जिस सिम के जरिए वो PIO यानी पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव से जुड़ सकें और पाकिस्तान ISI के लिए जासूसी कर सकें. बताते है कि

भारत से पाकिस्तान अनेक सिम कार्ड भेजे हैं.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सितंबर 2024 में खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारत में जासूसी के लिए कर रही है. ये भी सामने आया कि ये सिम कार्ड भारत से पाकिस्तान भेजे जा रहे हैं और इसमें कुछ भारतीय नागरिक शामिल हैं.इसके पहले कासिम 2 बार पाकिस्तान गया था .

इसी दौरान राजस्थान के भरतपुर निवासी कासिम का नाम सामने आया. जांच में पता चला कि कासिम 2 बार पाकिस्तान गया. पहली बार अगस्त 2024 में और दूसरी बार मार्च 2025 में. दोनों बार वह करीब 90 दिनों तक पाकिस्तान में रहा और वहीं ISI के अधिकारियों से उसकी मुलाकात हुई.

कासिम को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

कासिम द्वारा भेजे गए भारतीय सिम कार्ड्स को व्हाट्सएप पर एक्टिव कर पाकिस्तानी एजेंट भारत में संवेदनशील ठिकानों, सेना और अन्य सरकारी संस्थानों से जुड़ी सूचनाएं जुटाने के लिए भारतीयों से संपर्क कर रहे थे. इस पूरे मामले को लेकर उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और कासिम को गिरफ्तार किया गया है, जिसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है. फिलहाल कासिम से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े और कौन-कौन लोग हैं.

हिमाचल से भी पकड़ा गया जासूस

बता दें कि आज ही हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक 20 वर्षीय युवक को जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. आरोपी की पहचान अभिषेक भारद्वाज, निवासी सुखाहर (कांगड़ा) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अभिषेक कॉलेज छोड़ चुका है. पुलिस टीम द्वारा आरोपी युवक पर पिछले कुछ दिनों से निगरानी रखी जा रही थी. कांगड़ा पुलिस ने बुधवार को अभिषेक को उसके घर से हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए देहरा थाने में लाया गया.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *