Breaking News

MP में मेट्रो की नींव हमारे कार्यकाल में रखी : कमलनाथ का बयान 

Advertisements

MP में मेट्रो की नींव हमारे कार्यकाल में रखी : कमलनाथ का बयान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

छिन्दवाडा ।प्रदेश की राजधानी भोपाल में ही सर्वाधिक महिला सम्बंधित अपराध घटित हो रहे

-कमलनाथ व नकुलनाथ का हुआ छिन्दवाड़ा आगमन, नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया किया गया.

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का छिन्दवाड़ा आगमन हुआ। विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचे नेताद्वय का कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्प गुच्छ व पुष्पहार भेंट कर वरिष्ठ नेताओं ने उनकी आगवानी की। जबलपुर में आयोजित “जय हिन्द सभा” को सम्बोधित करने के उपरांत छिन्दवाड़ा ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचे कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट की।

इस दौरान उपस्थित मीडियाकर्मियों ने प्रश्न किया कि भारतीय सेना को लेकर भाजपा के द्वारा लगातार अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। प्रत्युत्तर में कमलनाथ ने कहा कि यह सेना का अपमान है। आज भोपाल में मेट्रो का उद्घाटन हो रहा है। मुझे अच्छी तरह याद है जब मप्र के मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर थे, मैंने उन्हें दिल्ली बुलाया और कहा कि मप्र में मेट्रो नहीं है यह शर्मनाक बात है, तो उन्होंने कहा कि हमारे पास पैसा नहीं है। मैंने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा जिसके पश्चात उन्होंने बताया कि इसके लिए 17 करोड़ रुपए लगेंगे। अपने केन्द्रीय मंत्रित्व कार्यकाल में राशि उपलब्ध कराई।

जब मैं मप्र का मुख्यमंत्री बना तब मेट्रो की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन चुकी थी और मैंने मेट्रो का शिलान्यास किया। आज भोपाल में उसी मेट्रो का उद्घाटन किया जा रहा है, यह भाजपा की श्रेय लेने की राजनीति है। यही नहीं कमलनाथ ने यूपीए एक व दो में मप्र को अनेकों इंड्रस्ट्रीयल प्रोजेक्ट दिए हैं। मप्र आधारभूत संरचना विकास के लिए अरबों रुपयों की मदद की है।

राजधानी में सर्वाधिक महिला सम्बंधित अपराध:-मप्र की राजधानी भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को लेकर किए गए सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि महिला सम्बंधित अपराध तो सबसे अधिक राजधानी में ही घटित हो रहे हैं। सम्पूर्ण मप्र अपराध व भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। सर्वप्रथम आवश्यक यह है कि महिलाओं से सम्बंधित अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस व कारगर कदम उठाए जाएं ताकि महिलाएं, बहन व बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि वे निर्भिक होकर अपने कार्य कर सकें।

आज कमलनाथ व नकुलनाथ संगठनात्मक बैठक में होंगे उपस्थित-तीन विधानसभाओं व छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व दो की बैठक होगी

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ आज दिनांक 01 जून 2025 दिन रविवार को संगठनात्मक बैठकों में उपस्थित होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार दिनांक 1 जून 2025 दिन रविवार को प्रात: 10.30 बजे कमलनाथ एवं नकुलनाथ चौरई विधानसभा के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्ष एवं ब्लॉक समन्वयकगण, उप ब्लॉक शहर अध्यक्षगण एवं कार्यकारी अध्यक्षगण व क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्षगण की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे।

प्रात: 11.30 बजे जुन्नारदेव विधानसभा के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्षगण एवं ब्लॉक समन्वयकगण, उप ब्लॉक शहर अध्यक्षगण एवं कार्यकारी अध्यक्षगण तथा क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्षगण की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे।

दोपहर 12.30 बजे अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्षगण, ब्लॉक समन्वयकगण, उपब्लॉक, शहर अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्षगण की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। नेताद्वय सांय 5.30 बजे छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग 1 व भाग 2 के पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लॉक समन्वयक व क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *