Breaking News
Oplus_131072

मनसे उम्मीदवार प्रचार हेतु 18 जुलाई को राज ठाकरे जाएंगे मीरा रोड

Advertisements

मनसे उम्मीदवार प्रचार हेतु 18 जुलाई को राज ठाकरे जाएंगे मीरा रोड

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुंबई । महाराष्ट्र और देश की नजरें जानकारी मिल रही है कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे मीरा रोड के दौरे पर जाएंगे। राज ठाकरे 18 जुलाई को मीरा रोड के दौरे पर जाएंगे। मराठी मुद्दे पर 8 जुलाई को मीरा भायंदर में एक मार्च निकाला गया था। मनसे, ठाकरे गुट और महाराष्ट्र एकीकरण समिति ने यह मार्च निकाला था।

Advertisements

मुंबई: पूरे महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मीरा-भायंदर शहर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे की वजह भी यही है। महाराष्ट्र खासकर मुंबई में मराठी और अमराठी के बीच विवाद छिड़ गया है। मीरा रोड के एक व्यापारी की मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी के मुद्दे पर पिटाई कर दी। मनसे का कहना है कि महाराष्ट्र में रहने और व्यापार करने के लिए मराठी बोलना अनिवार्य है। कुछ गैर मराठी लोगों ने मनसे के इस रुख पर आपत्ति जताई है। एक व्यापारी ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को सीधे तौर पर चुनौती दी थी कि वह मराठी नहीं बोलेंगे। इस पर बड़ा विवाद छिड़ने के बाद इस व्यापारी ने सार्वजनिक रूप से राज ठाकरे से माफी मांगी थी। दूसरी ओर मीरा भायंदर में बड़ा हंगामा देखने को मिला।

मीरा रोड क्यों सुर्खियों में?

मीरा भायंदर में मनसे कार्यकर्ताओं की ओर से एक व्यापारी की पिटाई के बाद वहां के व्यापारियों ने इस घटना पर आपत्ति जताई। मीरा रोड के व्यापारियों ने संबंधित व्यापारी के समर्थन में शहर बंद का आह्वान किया। इतना ही नहीं व्यापारियों ने शहर में एक बड़ा मार्च भी निकाला। इस मार्च ने हिंदी और मराठी भाषियों के बीच बहस को फिर से सुलगा दिया। इस मार्च के जवाब में मनसे और शिवसेना ठाकरे गुट और महाराष्ट्र एकीकरण समिति की ओर से एक संयुक्त मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था। लेकिन पुलिस ने इस मार्च को रोक दिया। दरअलस संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने मनसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया।

मनसे गुट आक्रमक क्यों?

आखिरकार, मनसे, ठाकरे गुट और महाराष्ट्र एकीकरण समिति इस मामले को लेकर काफी आक्रामक हो गए। कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इसलिए, बड़े नाटकीय घटनाक्रम के बाद, मनसे के मार्च की अनुमति दे दी गई। यह मार्च 8 जुलाई को होना था। इस मार्च के बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने रात में अपने पार्टी नेताओं को एक अहम आदेश ट्वीट किया। राज ठाकरे ने आदेश दिया कि वे उनकी अनुमति के बिना मीडिया से बात न करें और न ही सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी की है. इसीलिये मनसे प्रमुख राज ठाकरे

मीरा रोड कब जा रहे हैं.

इसके बाद अब खबर आ रही है कि राज ठाकरे खुद मीरा रोड के दौरे पर जाएंगे। इस दौरे के दौरान राज ठाकरे किन लोगों से मिलेंगे? क्या वे लोगों को संबोधित करेंगे? राज ठाकरे के मन में आखिर क्या है? इस मौके पर कई सवाल उठ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज ठाकरे 18 जुलाई को मीरा रोड आएंगे। उनका यह दौरा पूरे राज्य और देश का ध्यान आकर्षित करेगा।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर। …

वह नेता कौन? अजित पवार हादसे में खलबली

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत के बाद 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *