Breaking News

अभिनेता ने शादी से किया इनकार : दुष्कर्म केस में हुई गिरफ्तारी

Advertisements

अभिनेता ने शादी से किया इनकार : दुष्कर्म केस में हुई गिरफ्तारी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में बलात्कार के एक मामले में टीवी अभिनेता आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया है। दरअसल, 33 वर्षीय अभिनेता पर 27 वर्षीय महिला के साथ रेप करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज की थी कि आशीष ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार अनैतिक शारीरिक संबंध बनाए। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता और आशीष की मुलाकात कुछ साल पहले टेलीविजन के एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, और फिर अभिनेता ने शादी का वादा किया था। पीड़िता का आरोप है कि अभिनेता ने वर्षों तक उसके साथ अवैध शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गया। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइंस थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने जांच के बाद आशीष कपूर को पुणे में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं, और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आशीष कपूर कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं और मनोरंजन जगत में अच्छी खासी जान-पहचान बना रखी हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपनीयता बरती जा रही है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। जांच में अन्य संभावित गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है.पुलिस के अनुसार जल्द ही अभिनेता के इस प्रकार के अनेकानेक कारनामों का पर्दाफाश करने मे सफल होने की आशंका जताई जा रही है.उधर अभिनेता अपने बचाव पक्ष मे लाखों रुपए फूंकने की जुगाड मे लगा हुआ है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *