Breaking News

फेसबुक मौत का कारण! सनकी ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला

Advertisements

फेसबुक मौत का कारण! सनकी ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220

Advertisements

 

वैशाली। बिहार में वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकनचनपुर गांव से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां पत्नी के फेसबुक चलाने से नाराज पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. जैसे ही घटना की जानकारी मायके वालों को लगी तो वे भागे भागे पहुंचे और घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

आकस्मिक निरीक्षण लिस ने आरोपी पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान एराजीकनचनपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ राजा की 27 साल की पत्नी दिव्या कुमारी बताई गई है. मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात से ही मोबाइल पर फेसबुक देखने के विवाद को लेकर दिव्या के पति अभिषेक द्वारा उसकी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना आज सुबह में मृतक के पिता मनोज सिंह को दी गई. सूचना मिलते ही मृतक के पिता वहां पहुंचे और घटना की जानकारी बिदुपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया है.अभिषेक कुमार उर्फ राजा का अपराधी के इतिहास है.

इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह में बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकनचनपुर गांव में ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. बिदुपुर थाना अध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के क्रम में पता चला है कि विवाहिता के मोबाइल देखने को लेकर कल रात से उसके साथ मारपीट की जा रही थी और गला दबाकर हत्या कर दी गई है. अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास है. गंगा ब्रिज थाने में उसपर एक हत्या का मामला दर्ज है. साथ ही उसपरप एक बलात्कार का मामला भी दर्ज किया गया है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *