RSS पर प्रतिबंध पर चिदंबरम के बेटे का आया बयान!कांग्रेस हतप्रभ
टेकचंद्र शास्त्री: सह-संपादक, 9822550220
नई दिल्ली। चिदंबरम के बेटे का आया बयान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बात से हतप्रभ हैं.
संक्षेप: आरएसएस पर प्रतिबंध को लेकर एक और कांग्रेस नेता का बयान सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि आरएसएस पर प्रतिबंध संभव नहीं है,चुंकि RSS दुनिया का सबसे बडा हिन्दु संस्कार वादी संगठन हैं. वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
आरएसएस पर प्रतिबंध को लेकर एक और कांग्रेस नेता का बयान सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि आरएसएस पर प्रतिबंध संभव नहीं है। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। चिदंबरम ने कहा कि एक समय था जब आरएसएस पर प्रतिबंध लगा था। लेकिन बाद में यह प्रतिबंध हटा लिया गया था।
कार्ति चिदंबरम ने कहा कि मैं भाजपा और आरएसएस की राजनीतिक विचारधारा से सहमत नहीं हूं। लेकिन मैं निश्चित नहीं हूं कि आज के कानूनी वातावरण में प्रतिबंध कारगर होगा या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि आपको यह भी समझना होगा कि यह सरकार प्रधानमंत्री चला रहे हैं, जो खुद आरएसएस के सदस्य हैं। ऐसे में यह तर्क रखना कि आरएसएस पर बैन लगना चाहिए कितना सही है? क्या यह सरकार ऐसा फैसला लेगी?
कार्ति ने आगे कहा कि किसी भी संस्थान को ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए, जिससे भारत की एकता और अखंडता के लिए संकट पैदा हो। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि देश में कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के लिए यही संगठन जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियंक खरगे ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से आरएसएस को लेकर आग्रह किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को आरएसएस और ऐसे अन्य संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों व गतिविधियों में भाग लेने से सख्ती से रोक नहीं सकते हैं.
विश्वभारत News Website