Breaking News

पूर्व प्रेमी के प्यार में पत्नि ने स्वयं के पति की हत्या कर किचन में दफनाया

Advertisements

पूर्व प्रेमी के प्यार में पत्नि ने स्वयं के पति की हत्या कर किचन में दफनाया

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री: सह-संपादक 9822550220

Advertisements

 

अहमद। गुजरात राज्य की राजधानी अहमदाबाद में एक साल से लापता समीर बिहारी की हत्या की गुत्थी आखिर अपराध शाखा पुलिस के अथक प्रयास से सुलझ ही गई. उसका कंकाल उसके ही घर की रसोई के फर्श के नीचे मिला. जांच में खुलासा हुआ कि खूबसूरत पत्नी रूबी का अपने विवाह पूर्व प्रेमी इमरान से अफेयर चल रहा था. वह अपने विवाहिता पति से संतुष्ट नहीं रहती थी.इस रहस्य को छिपाने के लिए समीर की हत्या करवाकर शव को घर में ही दफना दिया था. पुलिस के मुताबिक आरोपित महिला अपने पति से संतुष्ट नही रहती थी.इसलिए वह अपने प्रेमी रहमान के आश्रित रहने के लिए सास-ससुर से लडझगड कर अपने मायके मे रहना पसंद करती थी.

अहमदाबाद के फतेवाड़ी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. करीब एक साल पहले लापता हुए समीर बिहारी की गुमशुदगी की गुत्थी अब जाकर सुलझी है, लेकिन जो सच्चाई निकली, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं. समीर का शव उसके ही घर की रसोई के फर्श के नीचे दबा मिला.

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि समीर की हत्या उसकी पत्नी रूबी बिहारी और उसके कथित प्रेमी इमरान वाघेला ने मिलकर की थी. अपराध शाखा पुलिस के मुताबिक, जब समीर को अपनी पत्नी के अफेयर की भनक लगी, तो उसके विवाहिता पति ने इसका विरोध किया था. इसी से तंग आकर रूबी और इमरान ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली थी.अपराध शाखा के डीसीपी अजीत राजयन ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पुलिस को इस केस में कई गड़बड़ियां नजर आ रही थीं. रूबी बार-बार बयान बदल रही थी और उसका व्यवहार भी संदिग्ध था. आखिरकार, एक गुप्त सूचना मिली कि समीर की हत्या हो चुकी है और उसका शव घर में ही दफन है.

क्राइम ब्रांच की टीम ने फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर घर की रसोई में खुदाई करवाई. खुदाई के दौरान फर्श के नीचे से एक मानव कंकाल मिला. अब इस कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा ताकि यह साफ हो सके कि वह समीर का ही है या नहीं?जांच में यह भी पता चला कि हत्या के अगले दिन रूबी ने रसोई का फर्श दोबारा कंक्रीट से बनवाया था ताकि कोई सबूत मिट जाए. इस काम में इमरान के दो दोस्त भी शामिल थे, जो फिलहाल अभि फरार हैं.पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रूबी से लगातार पूछताछ जारी है. पुलिस को शक है कि इस हत्या में और भी लोग शामिल हो सकते हैं जिन्होंने सबूत मिटाने या पुलिस को गुमराह करने में मदद की हो.

पूरा मामला इतना खौफनाक है कि पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं—एक पत्नी, जिसने अपने ही पति को मारकर घर की रसोई में दफना दिया, और सालभर तक ऐसे जीती रही थी. दरअसल मे सेक्स वासना की दुर्भावनाओं के आवेश में आकर उसने अपने विवाहिता पति को ही जान से मरवा डाला.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *