उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पर 500 करोड़ कें अस्पताल घोटाले का आरोप
टेकचंद्र शास्त्र:
9822550220
मुंबई । DCM अजित दादा पवार पर 500 करोड़ रुपये के अस्पताल घोटाले का आरोप, बेटा पहले से ही घिरा
संक्षेप: अजित पवार अपने बेटे पार्थ पवार के पुणे भूमि घोटाले से संबंधों के कारण पहले ही घिरे हुए हैं। अब नया विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए अंजलि दमानिया ने आरोप लगाया कि अस्पताल पवार के रिश्तेदारों को सौंपा जा रहा है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने 500 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बीएमसी की ओर से बनाया गया अस्पताल सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत अजित पवार के रिश्तेदार को सौंपा जा रहा है। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले ने मंगलवार को इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लिखित रूप में सरकार को सौंपे जाने के बाद फैसला लिया जाएगा। फिलहाल दमानिया की ओर से लगाए गए आरोपों की मुझे जानकारी नहीं है.
अजित पवार अपने बेटे पार्थ पवार के पुणे भूमि घोटाले से संबंधों के कारण पहले ही घिरे हुए हैं। अब एक नया विवाद सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए अंजलि दमानिया ने आरोप लगाया कि अस्पताल पवार के रिश्तेदारों को सौंपा जा रहा है। भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता ने एक्स पर लिखा, ‘अब एक और 500 करोड़ का अस्पताल अजित पवार के रिश्तेदारों को? शताब्दी अस्पताल में 580 बेड हैं, जिसे बीएमसी ने बनाया है। विरोध के बावजूद इसे पीपीपी आधार पर देने की योजना बनाई गई। संयोग से बोली पद्मसिंह पाटिल के टेरना पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाई है। पास में ही RSS एक अस्पताल बना रहा है और यह तैयार हॉस्पिटल अजित पवार के रिश्तेदारों को सौंपा जा रहा है।’
सीएम फडणवीस पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए अंजलि दमानिया ने कहा, ‘सीएम साहब, एक काम करो कि एक बार में ही पूरा महाराष्ट्र सभी राजनेताओं के गले में ठूंस दो और हो गया।’ इस बीच, महाराष्ट्र के मंत्री पंकज राजेश भोयर ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सक्रिय किसी भी व्यक्ति पर ऐसे आरोप लगना स्वाभाविक है। भोयर ने कहा, ‘राजनीति में सक्रिय किसी भी व्यक्ति पर आरोप लगना स्वाभाविक है। लेकिन किसी भी मामले पर जांच के बिना प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।’ मालूम हो कि अजित पवार पुणे के मुंधवा क्षेत्र में 40 एकड़ सरकारी जमीन की बिक्री को लेकर घिरे हैं, जो पार्थ पवार से जुड़ी अमेडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी को सौंपी गई थी.दरअसल मे वरिष्ठता सुचि के अधार पर अजीज दादा पवार मुख्यमंत्री पद के हकदार है. इसलिए उन्हें नीचा दिखाने के लिए यह सब षड्यंत्र शुरु है.
विश्वभारत News Website