Breaking News

अवैध कनेक्शन बिजली चोरी पकड़ने अभियान में उतरे SP-कलेक्टर! 

Advertisements

अवैध कनेक्शन बिजली चोरी पकड़ने अभियान में उतरे SP- कलेक्टर!

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

यूपी। संभल जिले में अवैध बिजली कनेक्शन डालकर बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है. रविवार देर रात जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में बिजली विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया. रात के अंधेरे में शुरू हुए इस अभियान के तहत संभल के रायसत्ती थाना क्षेत्र से कई टीमें अलग-अलग मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रवाना की गईं. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से इन इलाकों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उच्च स्तर पर समीक्षा कर कार्रवाई का निर्णय लिया गया. खुद जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर मौजूद रहे. उनके साथ एडिशनल एसपी, अपर जिलाधिकारी (एडीएम), चार क्षेत्राधिकारी (सीओ) और तीन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) भी अभियान में शामिल रहे. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. बिजली विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता (एसई), एसडीओ, एससीएन सहित विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. टीमों ने घर-घर, गलियों और संदिग्ध स्थानों पर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की. कई जगहों पर अवैध केबल, कटिया और सीधे मेन लाइन से जुड़ी सप्लाई मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई.

 

यह पहला मौका नहीं है जब संभल में इस तरह की कार्रवाई की गई हो. बीते वर्ष भी प्रशासन ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रात के समय बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था. उस दौरान जांच में यह सामने आया था कि कुछ मस्जिदों और मदरसों के अंदर अवैध पावर हाउस संचालित हो रहे थे, जिनसे आसपास के घरों में बिजली सप्लाई की जा रही थी. इन खुलासों के बाद प्रशासन की काफी किरकिरी भी हुई थी और बिजली विभाग को राजस्व का बड़ा नुकसान होने की बात सामने आई थी

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

भाजप आमदाराच्या ‘पीए’ची अधिकाऱ्याला शिवीगाळ : जंगल सफारी

भाजपचे आमदार कीर्तीकुमार उर्फ बंटी भांगडिया यांचे स्वीय सहायक (पीए) महेश प्रेमळवार यांनी व्यवस्थापन कोट्यातील …

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   बिहार। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *