Breaking News

मोदी का बयान : महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!

Advertisements

महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!PMमोदी ने कहा थैंक्यू

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मुंबई ।महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव- 29 निगमों, 2869 सीटों का रिजल्ट:25 निगमों पर महायुति का कब्जा, BJP+ 118 सीटें जीतकर उद्धव से BMC छीन ली है.इस खुशी मे प्रधान मंत्री नरेंद मोदी ने महायुति को सधन्यवाद दिया है.

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और उसके गठबंधन वाली पार्टियों यानी महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की है। राज्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक 29 नगर निगमों की सभी 2,869 सीटों का रिजल्ट आ गया है। इस चुनाव में BJP ने 1425 सीटें जीतीं हैं।

एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 399 और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 167 सीटों पर जीत मिली।

मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में 227 वार्ड के नतीजे भी शुक्रवार देर रात घोषित कर दिए गए। जिसमें BJP ने 89, शिवसेना ने 29, कांग्रेस ने 24, शिवसेना (UBT) ने 65 और MNS ने 6 सीटें जीती हैं। AIMIM को 8, NCP को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और NCP (SP) को सिर्फ एक सीट मिली।

इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को ही जीत मिली है।

मुंबई में भाजपा ऑफिस में CM देवेंद्र फडणवीस का स्वागत हुआ।

मुंबई में पहली बार बीजेपी का मेयर बन सकता है: चार साल से चुनाव न होने से पद खाली है; 30 साल से शिवसेना का कब्जा था

महाराष्ट्र की 8 नगर निगम के रिजल्ट…

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से जुड़े पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

07:12 pm 16 जनवरी 2026

मोदी ने लिखा- थैंक्यू महाराष्ट्र, विकास का विजन लोगों को पसंद आया

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य के लोगों ने NDA के जन-समर्थक सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है। अलग-अलग नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता और मजबूत हुआ है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास का विजन लोगों को पसंद आया है। पूरे महाराष्ट्र के लोगों का मैं आभारी हूं। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की शानदार संस्कृति का जश्न मनाने के लिए है।

मुझे हर उस NDA कार्यकर्ता पर गर्व है जिसने पूरे महाराष्ट्र में लोगों के बीच अथक मेहनत की। उन्होंने हमारे गठबंधन के ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में बात की, आने वाले समय के लिए हमारे विजन को सामने रखा और विपक्ष के झूठ का भी प्रभावी ढंग से जवाब दिया। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

06:48 pm 16 जनवरी 2026

लॉटरी सिस्टम से तय होगा मुंबई का मेयर

वरिष्ठ पत्रकार संदीप सोनवलकर ने कहा कि मुंबई BMC का मेयर किस कैटेगरी का होगा इसे लॉटरी सिस्टम से तय किया जाएगा। जैसे यह सीट महिला, ओबीसी या एससी होगी या ओपन रहेगी इसका फैसला चुनाव आयोग लाटरी सिस्टम के माध्यम से करेगा

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

शरद भोयर यांचे निधन

दुःखद बातमी कळविण्यात अत्यंत दुःख होत आहे की श्री. अमित भोयर यांचे वडील श्री. शरद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *