Breaking News

तांत्रिक के इशारे धन-प्रसिद्ध के लिए पर दोस्त की बली : आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

तांत्रिक के इशारे धन-प्रसिद्ध के लिए पर दोस्त की बली दी आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री :9822550220

Advertisements

 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से तंत्र-मंत्र और बलि देने का मामला सामने आया है। एक युवक ने धन और प्रसिद्धि पाने के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से बहुत ही हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। बताया जाता है कि तंत्र-मंत्र और मानव बलि के नाम पर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को इस वारदात के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृत युवक का नाम नवीन उर्फ नंदू था। वह गाजियाबाद के ही लोनी के मिल्क विकास नगर का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक 16 जनवरी को नवीन के भाई ने ट्रॉनिका सिटी पुलिस स्टेशन में मामले में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू हुई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पवन (25 साल) है। यह निशांत कॉलोनी, गाजियाबाद का निवासी है। दूसरा आरोपी सागर उर्फ पंडित (24 साल) है। यह भी निशांत कॉलोनी, गाजियाबाद का रहने वाला है। तीसरा आरोपी नसीम उर्फ इकबाल अब तक फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है।

हत्या कैसे हुई?आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि नवीन उनका दोस्त था। वे उसे दिल्ली ले गए, वहां एक तांत्रिक से मुलाकात की। उस तांत्रिक ने उन्हें कहा कि मानव बलि देने से बहुत धन और ईश्वरीय आशीर्वाद मिल सकता है। नवीन ने मजाक में या बातों-बातों में पूछा कि क्या दोस्त को भी बलि में चढ़ाया जा सकता है। इस बात ने आरोपियों के दिमाग में खतरनाक साजिश बना दी।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *