Breaking News

कोराडी महानिर्मिती जलाशय होगा प्रदूषण मुक्त: पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे का अश्वासन

Advertisements

कोराडी महानिर्मिती जलाशय होगा प्रदूषण मुक्त: पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे का अश्वासन

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य विधुत निर्माण कं मर्यादित के कोराडी तापीय विधुत केंद्र का जलाशय प्रदूषण मुक्त होगा. यह अश्वासन महाराष्ट्र की पर्यावरण व पशु संवर्धन मंत्री पंकजा मुंडे ने राजस्वमंत्री बावनकुले के परामर्श पर कहा है. राजस्व मंत्री और नागपुर-अमरावती के पालक मंत्री स्थानीय कोराडी निवासी होने के कारण वे इस परिसर के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी भलिभांति संभाले हुए हैं. मुंबई मंत्रालय के दालन मे पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने नागपुर के ऐतिहासिक कोराडी तालाब को प्रदूषण मुक्त बनाने की घोषणा की है। उन्होंने आसपास के चार नगर परिषदों और अनेक गांवों से आने वाले अनुपचारित गंदे पानी को तालाब में जाने से रोकने और इसके पुनर्जीवन के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।कोराडी तालाब को प्रदूषण मुक्त करने की इस पहल से जुड़ी मुख्य विषयों की स्थिति मे बताया है कि लगभग ५५० एकड़ में फैला यह ऐतिहासिक तालाब आसपास के इलाकों से सीधे आने वाले गंदे पानी के कारण गंभीर प्रदूषण की चपेट में है।जल पुनर्जीवन कार्ययोजना तैयार करने का आदेश फर्माया है. पूर्व में लगाए गए सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) पुराने और निष्क्रिय हो गए थे। अब पर्यावरण विभाग को इन पुराने संयंत्रों के आधुनिकीकरण और स्थायी समाधान के लिए ८ दिनों के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।तत्संबंध मे प्रमुख मांग महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे और रामटेक के सांसद श्यामकुमार बर्वे की आग्रही मांग के बाद पर्यावरण मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है. पर्यावरण और पशुसंवर्धन मंत्री पंकजा मुंडे ने स्पष्ट किया है कि कार्ययोजना का प्रस्ताव मिलते ही जमीनी स्तर पर इसका सख्ती से कार्यान्वयन किया जाएगा।

कोराडी थर्मल पावर स्टेशन (KTPS) और इसके आसपास के राख बंधारों के कारण गंभीर प्रदूषण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए, महाराष्ट्र सरकार और महाजेनको (Mahagenco) द्वारा नए और मौजूदा संयंत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के उपाय लागू किए जा रहे हैं .एफजीडी (FGD) यूनिट जो हवा में सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) को कम करने के लिए संयंत्र में फ्यूल गैस डी-सल्फराइजेशन (FGD) इकाइयों को स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसकी निगरानी बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा भी की जा रही है।राख प्रबंधन के संदर्भ मे बताया जा रहा है कि पानी और मिट्टी के प्रदूषण को रोकने के लिए, फ्लाई ऐश (Fly Ash) प्रबंधन प्रणाली को अपग्रेड किया गया है। कोयला हैंडलिंग क्षेत्र में धूल दमन और फॉगिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।सीवेज ट्रीटमेंट (STP) कोराडी झील को सीवेज के पानी से बचाने के लिए, अपशिष्ट जल शोधन संयंत्रों के आधुनिकीकरण और पर्यावरण बहाल

की कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अनुबंध श्रमिकों को न्याय दिलाने पर श्रमायुक्त का आभार अभिनंदन

अनुबंध श्रमिकों को न्याय दिलाने पर श्रमायुक्त का आभार अभिनंदन   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

नागपुरात निबंधक कार्यालयाकडून बोगस दस्त नोंदणी : जमिनी हडपण्याचा डाव

जमिनींच्या नियमबाह्य खरेदी विक्रीवर आळा घालण्यासाठी सरकारकडून प्रयत्न होत असून कायद्यात सुधारणा करण्यात येत आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *