सासाराम। बिहार के सासाराम में नोटों के बंडल नहर में बह रहे थे। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मुरादाबाद नहर और नदी की घटना है। गड्डियों के लूटने की आपाधापी मच गई। कीचड़ सने पानी में लोग घंटों नोटों के बंडल खोजते रहे। जिसे जो हाथ लगा, वो दौड दौडकर समेट समैटकर ले गया। इसका आलम ये रहा कि रविवार को दूर-दूर से लोग नोटों के बंडल खोजने पहुंच गए।
बिहार के सासाराम तथा रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद नहर में रविवार को भी लोग नोट की गड्डियां तलाशते दिखे। शनिवार को मुरादाबाद नहर से नोटों के बंडल मिलने की बात सामने आने पर पूरे जिले में खलबली मच गई। नोटों का बंडल किसने फेंका और क्यों फेंका? ये स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन फेंके जाने के बाद पैसा हजारों गरीब तबके के लोगों के हाथ लगा है। कई लोग नोटों
*नोटों के बंडल ले जाते लोग देखे गए।*
हालांकि जानकार लोगों का मानना है कि 2,000 के नोट बन्द होने की संभावना के मद्देनजर जमाखोरों ने कार्यवाई के भय से नोटों को नदी और नहरों मे फेकना बेहतर समझा होगा? परंतु ये नोट असली है या नकली इसकी भी पुष्टि नहीं हो पा रही है। जबकि पुलिस प्रशासन को नहर से कुछ भी हाथ नहीं लगा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि2,000, 500, 200, 100 और 10 के नोट नहर से मिले हैं। इसी सिलसिले में दूसरे दिन भी काफी संख्या में लोग मुरादाबाद नहर पहुंचकर नोटों की गड्डी तलाशते दिखाई दिए।
बिहार के इस नहर में पानी के साथ बहते हैं नोटों के बंडल!2,000, 200 और 500 की गड्डी को लोगों जमकर बटोरा
*पुलिस ने इसे बताया अफवाह*
दूसरे दिन भी काफी संख्या में लोग नहर के गंदे पानी में उतर कर नोटों के बंडल की खोजबीन करते रहे। वहीं, इस मामले पर मुफस्सिल थाना प्रभारी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि ये केवल अफवाह है। ऐसी कोई ऐसा बात नहीं है। जो भी हो घटनास्थल पर पुलिस की निगरानी होनी चाहिए। कहीं कोई अप्रिय घटना न घट जाए। नहर में लोग लगातार नोटों के बंडल खोजने के लिए उतर रहे हैं।
*दूसरे दिन नहीं मिले नोटों के बंडल*
हालांकि, नहर में पानी कम है लेकिन फिर भी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। रविवार को लोगों के हाथ नोटों का बंडल नहीं लगा। लेकिन इसके बावजूद भी लोग नदी में नोटों के बंडल को खोजते रहे। जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को कुछ लोग नोटों के बंडल ले जाते जरूर दिखे थे। यह जानकारी सासाराम और रोहतास वे पत्रकार सुनिल पाण्डेय और अमितकुमार ने दी है।
विश्वभारत News Website