Breaking News

‘पीडब्लूडी’ संदेह के घेरे में : निर्माणाधीन पंधाना-खंडवा मार्ग सालों से उखड़ा पड़ा है! : व्यापारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

Advertisements

पंधाना-खंडवा नगर में व्यापारी संघ बोले- 6 माह में रोड नहीं बना तो करेंगे धरना आंदोलन। पंधाना-खंडवा रोड कई सालों से उखड़ा पड़ा है। इस कारण आमजन उड़ती धूल और गड्ढों से परेशान हैं। मंडी तिराहे से लेकर परदेसीपुरा तिराहे तक हालत सबसे ज्यादा खराब है। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने कई बार विधायक, सांसद से लेकर नगर परिषद से मुख्य मार्ग बनाने की मांग की। सालों गुजरने के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी समस्या को लेकर व्यापारी संघ ने बुधवार को रैली निकालकर नगर परिषद सीएमओ और विधायक राम दांगोरे को ज्ञापन सौंपा। जल्द रोड निर्माण की मांग की। इस पर विधायक राम दांगोरे ने 6 माह में सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ मंसाराम बडोले बजट का अभाव बताकर व्यापारियों को टाल गए। इससे आक्रोशित व्यापारी संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मुख्य मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर व्यापारी संघ अध्यक्ष वीरेंद्र चौरे, आदित्य नेभनानी, प्रदीप जगधने, वकील पठान, मनीष सोनी सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

दुरांतो,महानगरी,अमरावती रेल्वे एक्सप्रेसच्या वेळात बदल

मुंबई विभागातील मध्य रेल्वेने वाढत्या रेल्वे वाहतुकीच्या पार्श्वभूमीवर मेल आणि एक्सप्रेस गाड्यांच्या वेळापत्रकात व्यापक फेरबदल …

नागपुरात अचानक विमान प्रवासी…!

नागपूर आणि विदर्भातील उद्योग, खाण आणि पर्यटन क्षेत्रात रेलचेल वाढल्याने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर आंतरराष्ट्रीय विमानतळावरील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *