Breaking News

BJP के बचाव पक्ष में बोलें शरद पवार! भतीजा अजीतदादा आरोप मुक्त है?

Advertisements

मुंबई : तत्कालीन NCP नेता अजित पवार पार्टी के कई विधायकों को साथ लेकर NzDA में शामिल हो गए हैं. उन्होंने विगत रविवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले ली है.

Advertisements

महाराष्ट्र की राजनीति में आए सियासी भूचाल पर अब एनसीपी चीफ शरद पवार का बयान सामने आया है. भतीजे अजित पवार की बगावत पर शरद पवार ने विगत रविवार (2 जुलाई) को कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनसीपी के बारे कहा था कि एनसीपी खत्म हो चुकी पार्टी है. उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया. मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने आज शपथ ली है. उनका सरकार (महाराष्ट्र) में शामिल होने से यह स्पष्ट है कि वे सभी आरोप मुक्त हो गए

Advertisements

शरद पवार ने कहा कि पीएम मोदी ने एनसीपी को भ्रष्टाचारी पार्टी कहा है. आज उसी एनसीपी पार्टी के विधायकों ने बीजेपी की सरकार में शपथ ली है. अजित पवार ने बगावत की है. उन्होंने मुझसे कोई बात नहीं की. मैंने इस बार कोई गुगली नहीं फेंकी है. उन्होंने कहा कि यहां प्रेस कांफ्रेंस में आने से पहले देश के कोने-कोने से फोन आया और एकजुटता का मैसेज आया है. ज्ञातव्य है कि तत्कालीन उपमुख्य मंत्री-ऊर्जा मंत्री अजीत पवार ने करोडों का वास कोयला घोटाला और सिंचन घोटाला मे अपना हाथ काला कर चुके है।

NCP चीफ शरदचंद्र पवार ने कहा कि था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य लोगों ने मुझे फोन किया है. आज जो कुछ भी हुआ मुझे उसकी चिंता नहीं है. 2024 का चुनाव साथ लड़ेंगे और जीतेंगे. कल मैं वाई.बी. चव्हाण (महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री) का आशीर्वाद लूंगा और एक सार्वजनिक बैठक करूंगा. एक दलित समाज के समारोह में शामिल होने जाऊंगा. कल का मेरा ये कार्यक्रम है.

शरद पवार ने कहा था कि मैंने गत 6 जुलाई को सभी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी जहां कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी और पार्टी के भीतर कुछ बदलाव किए जाने थे, लेकिन उससे पहले ही कुछ नेताओं ने अलग रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है. 1980 में मैं जिस पार्टी का नेतृत्व कर रहा था, उसके 58 विधायक थे, बाद में सभी चले गए और केवल 6 विधायक बचे, लेकिन मैंने संख्या को मजबूत किया और जिन्होंने मुझे छोड़ा वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हार गए.

एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि विपक्ष के नेता के बारे में फैसला करने का अधिकार स्पीकर के पास है. अगले दो-तीन दिनों में हम स्थिति का आंकलन करने के लिए कांग्रेस और NCP के बारे मे बतलाएंगे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *