Breaking News

अखिल भारत हिंदू महासभा और ब्रह्मकिर्ती रक्षक दल की दिल्ली में बैठक संपन्न

Advertisements

मंदिर मार्ग, नई दिल्ली स्थित हिन्दू महासभा भवन में अखिल भारत हिन्दू महासभा और ब्रह्मकिर्ती रक्षक दल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई,जिसमें हिन्दू माताओं, बहनों और बेटियों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। बैठक में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री वीरेश त्यागी जी एवं ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज जी सम्मिलित हुए।
मीडिया को संबोधित करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी ने देश के समस्त हिन्दुओं का आह्वान किया कि हमें हिन्दू माताओं, बहनों एवं बेटियों की रक्षा किसी भी कीमत पर करनी है। हम देश में मूल्ला और मौलवियों द्वारा संचालित लव जेहाद को चलने नहीं देंगे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से मांग की है कि लव जेहाद और हिन्दुओं के धर्मांतरण का कार्य करने वाले आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें।

Advertisements

केंद्रीय कार्यालय, अखिल भारत हिन्दू महासभा।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *