दहेज में महंगी कार पर अड़ा दूल्हा? लड़की वालों ने ऐसा सबक सिखाया कि उलटा 12 लाख देकर भागना पड़ा
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट
बुलंदशहर। लड़के वाले स्विफ्ट कार के बदले क्रेटा की मांग करने लगे. इसी पर घंटों बहस चलते रही। खबर मिलते देखते ही देखते भीड जमा हो गई। बात बात में माहौल बिगडने लगा और शादी कैंसिल.कर दी गई।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लड़के वाले एक साथ परेशान बैठे दिख रहे हैं. परेशानी की वजह भी दिलचस्प है. बताया जा रहा है कि दूल्हे ने निकाह से ठीक पहले दहेज में छोटी गाड़ी की बजाय ‘बड़ी गाड़ी’ की मांग कर डाली. फिर क्या, गाड़ी के लिए उसने निकाह करने से ही इनकार कर दिया. खूब हंगामा हुआ. बहसबाजी हुई. फिर लड़की वालों ने निकाह का सारा खर्चा वापस लेकर ही लड़के वालों को वहां से निकलने दिया.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के बागवाला गांव की है. 18 दिसंबर को गाजियाबाद के भोजपुर से वहां बारात पहुंची थी. दोपहर तीन बजे निकाह के लिए मौलवी को बुलाया गया. तभी लड़की वालों ने दहेज की लिस्ट पढ़नी शुरू कर दी. उसमें स्विफ्ट गाड़ी भी शामिल थी. आरोप है कि स्विफ्ट गाड़ी का नाम सुनते ही लड़के वालों ने हंगामा कर दिया और क्रेटा गाड़ी की मांग करने लगे. दूल्हे ने कथित तौर पर गाड़ी को लेकर निकाह करने से ही इनकार कर दिया.
कार की बात को लेकर घंटों तक दोनों तरफ से खूब बहस हुई. दोनों पक्ष के बुजुर्ग लोगों ने समझौता करने की कोशिश की. तय हुआ कि बड़ी गाड़ी नहीं दी जाएगी और न ही निकाह होगा. लड़की वालों ने मांग की कि निकाह में जितने पैसे खर्च हुए हैं वो लड़के वालों को वापस करने होंगे. सारा खर्च मिलाकर 17 लाख 25 हजार रुपये बना.
बहसबाजी के बाद रात 12 बजे लड़के वालों ने साढ़े 12 लाख रुपये लौटाए. बाकी पैसों के बदले एक कार और कुछ जेवरात गिरवी रखे. तब जाकर दूल्हे पक्ष को वहां से जाने दिया गया. दोनों पक्षों में से किसी ने भी मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
दहेज के खिलाफ कैब वाले की मुहिम, बोला- ‘बिना दहेज वाली शादी में ‘फ्री’ दी जाएगी फॉर्चुनर’ जानकारी मिली कि बारात जाने के बाद दुल्हन पक्ष ने कथित तौर पर पास के गांव से दूसरी बारात बुलाकर बेटी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ निकाह करा दिया.
विश्वभारत News Website