Breaking News

वात जोड़ों के दर्द कम करने से लेकर इन्फेक्शन से बचाने तक अजवाइन के अन्य फायदे

Advertisements

वात जोड़ों के दर्द कम करने से लेकर इन्फेक्शन से बचाने तक अजवाइन के अन्य फायदे

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

शारीरिक मोटापा और वजन बढ़ने से रोकने में अजबायन काफी मदद करती है। अजवाइन के अर्क में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वजन कम करने पर सीधा असर डालते हैं। अजवाइन पाचन में भी सुधार करती है और कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है।

अजवाइन को आमतौर पर कैरम या बिशप वीड्स के रूप में जाना जाता है। इसमें एसेंशियल ऑयल होता है, जो कई बायोएक्टिव कंपाउंड से बना होता है, और इसलिए इसका औषधीय महत्व है। अजवाइन साल भर उपलब्ध रहती है। अजवाइन के पत्ते पंखदार होते हैं। अजवाइन झाड़ी का फल है, जो छोटा, अंडाकार आकार का और हल्के पीले रंग का होता है।

अजवाइन सौंफ और जीरे की तरह दिखती है। प्राचीन काल से भारतीय, अफ्रीकी और मध्य पूर्वी देशों में खाना पकाने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह खाने का स्वाद भी बढ़ाती है और चटनी, अचार और जैम में प्रेज़रवेटिव की तरह काम करती है। इसमें डाइजेस्टिव फाइबर का एक अनूठा स्रोत होता है जो पेट की सेहत अच्छी रखने में मदद करता है।

अजवाइन की गंध तेज और तीखी होती है और संस्कृत में इसे उग्रगंध के नाम से जाना जाता है। अफ़ग़ानिस्तान में ब्रेड और बिस्किट बनाते समय स्वाद और महक के लिए अजवाइन डाली जाती है। अजवाइन से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं इसलिए इसे कच्चा या भूनक

अजवाइन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा अजवाइन में मौजूद एसेंशियल ऑयल खाने का स्वाद बढ़ाता है। इस मसाले का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन में किया जाता है। भारतीय मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं मसालों में शामिल है अजवाइन। यह हर किचन में आसानी से उपलब्ध होता है। यह खाने का सुगंध और स्वाद बढ़ाने में ही नहीं, बल्कि कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इन छोटे-छोटे बीजों में प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। पाचन संबंधी समस्या से राहत पाने के लिए अजवाइन सबसे कारगर उपायों में से एक माना जाता है। तो आइए जानते हैं अजवाइन के अन्य क्या फायदे हैं।

 

पाचन में सहायता करता है

अगर आप पाचन की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में अजवाइन जरूर शामिल करें। अजवाइन के छोटे-छोटे बीज बहुत ही गुणकारी होते हैं। इनमें थाइमोल नामक तत्व मौजूद होता है, जिसके कारण पाचन में सुधार होता है। अजवाइन खाने से अपच, सूजन, गैस आदि समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है।

अजवाइन के बीज में मौजूद क्षारीय गुण पेट में अतिरिक्त एसिड को बेअसर करने में मदद कर सकते हैं, जिससे एसिडिटी और सीने में जलन से राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

अजवाइन के बीज में फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। यह ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। ये बीज दिल से जुड़ी समस्या को भी कम करते हैं। अजवाइन में ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं, जिन्हें थाइमोल के नाम से जाना जाता है, इससे शरीर में कैल्शियम का विस्तार होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वो अपनी डाइट में अजवाइन जरूर शामिल करें।

 

वजन कम करने में सहायक

अजवाइन को मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के साथ पाचन में सुधार करता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। गैस की समस्या को कम करने के लिए अजवाइन और पानी का मिश्रण फायदेमंद साबित हो सकता है। ये बीज पाचन एंजाइमों को बढ़ाते हैं।

 

संक्रमण से बचाता है

अजवाइन में एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीपैरासिटिक गुण पाए जाते हैं। ये छोटे-छोटे बीज सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं।

 

स्किन के लिए गुणकारी

अजवाइन में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। जो स्किन के लिए गुणकारी होते हैं। इसका उपयोग त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, एक्जिमा और फंगल संक्रमण के इलाज के लिए किया जा सकता है।

 

जोड़ों के दर्द में प्रभावकारी

अजवाइन के बीज गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों में मदद करते हैं। अजवाइन में मौजूद गामा-टेरपीनिन पेप्टिक अल्सर, डायबिटीज के इलाज, ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार होते हैं।

 

सहर्ष सूचनार्थ नोट्स:-

उपरोक्त लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य ज्ञान सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

उन्हाळ्यात थंडगार बर्फाचे पाणी पित असाल तर..!

शरीरातील पाण्याची पातळी राखणे हे शरीरासाठी अत्यंत महत्त्वाचे आहे, त्यामुळे तज्ज्ञ रोज १० ते १२ …

जानिए मनचाही संतान प्राप्ति के लिए नैसर्गिक नियमों का परिपालन और उपाय!

जानिए मनचाही संतान प्राप्ति के लिए नैसर्गिक नियमों का परिपालन और उपाय! टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *