जानिए मुंह में लौंग रखने के अनेकानेक बेहतरीन फायदे
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट
वाराणसी। खाली पेट लौंग खाने के कई फ़ायदे होते हैं, लेकिन ज़्यादा मात्रा में लौंग खाने से नुकसान भी हो सकते हैं:
लौंग खाने के फ़ायदे:
लौंग में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं.
लौंग में मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण पेट में कीड़े खत्म करते हैं. लौंग में मौजूद यूजेनॉल दर्दनाशक के रूप में काम करता है. लौंग खाने से सिरदर्द और माइग्रेन में आराम मिलता है. लौंग में मैग्नीज़, फ़्लेवोनॉइड्स, और यूजेनॉल जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं.
लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की बदबू को दूर करते हैं. लौंग में मौजूद यूजेनॉल लिवर के कामकाज को बेहतर करता है. लौंग खाने
के नुकसान भी हो सकता है।:
लौंग की तासीर गर्म होती है, इसलिए ज़्यादा मात्रा में खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है. ज़्यादा मात्रा में लौंग खाने से पेट की परेशानी, अपच, डायरिया, जलन, और हार्टबर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं
क्या आप जानते हैं मुंह में लौंग रखकर क्यों सोने के हैरान करने वाले फायदे मिलते है हालकि खानपान में लौंग को अलग-अलग तरह
के चौकाने वाले तथ्य सामने आते हैं.
लोग को रसोई को खजाने का पिटारा कहा जाता है. रसोई के ऐसे कितने ही मसाले हैं जो सेहत के लिए कई अलग-अलग तरह से फायदेमंद होते हैं. इन्हीं में से एक है लौंग. सेहत को लौंग (Clove) से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. लौंग में यूजीनॉल नामक केमिकल होता है जो एनेस्थेटिक और एंटीबैक्टीरियल एजेंट की तरह काम करता है. इसमें एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं. लेकिन, लौंग का सेवन करना ही नहीं बल्कि इसे मुंह में रखना भर ही ढेरों फायदे देता है. यहां जानिए लोग रातभर लौंग को मुंह में रखकर क्यों सोते हैं और इससे शरीर को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
लौंग को मुंह में रखकर सोने से दांत के दर्द (Toothache) से राहत मिल जाती है. यूजीनॉल दांत के दर्द को कम करने का काम करता है. इससे दांत में होने वाले दर्द के अलावा मसूड़ों के दर्द से राहत मिल जाती है. मसूड़ों की सूजन पर भी इसका असर दिखता है.
दांतों की सड़न भी होती है कम
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के चलते लौंग को मुंह में रखकर सोने पर इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को मिलते हैं. साथ ही, लौंग (Laung) को दांतों के बीच रखने पर दांतों की सड़न कम हो सकती है. इससे ओरल हेल्थ बेहतर होना शुरू हो जाती है.
मुंह की बदबू कम होती है
रातभर मुंह में लौंग रखकर सोया जाए तो इससे मुंह की बदबू कम होने लगती है. लौंग के गुण मुंह के बैक्टीरिया को कम करने का काम करते हैं. इससे मुंह में ताजगी भी बनी रहती है.
विश्वभारत News Website