Breaking News

कांग्रेस को छिंदवाड़ा में बडा झटका?ED की कार्रवाई के डर से पूर्व सीएम कमलनाथ के कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Advertisements

कांग्रेस को छिंदवाड़ा में बडा झटका?ED की कार्रवाई के डर से पूर्व सीएम कमलनाथ के कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

छिन्दवाडा। पूर्व सीएम कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में ED की कार्रवाई के डर से अनेक कांग्रेस नेताओं का बीजेपी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां के कई नेता पहले ही कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। अब एक और नेता ने पार्टी और कमलनाथ को झटका दिया है। इधर पंजाब में आप के पूर्व सांसद ने कांग्रेस में शामिल हो गए। व्याप्त भ्रष्टाचार और EDकी कार्रवाई के डर से छिंदवाड़ा से कई कांग्रेस नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं।

 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस व पूर्व सीएम कमल नाथ के गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में दोनों को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह, चौरई के पूर्व विधायक गंभीर सिंह के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद अब कमल नाथ के करीबी व छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

 

सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर विक्रम ने भाजपा की सदस्यता ली। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 34 वर्षीय विक्रम की मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रही हैं। कमल नाथ ने भविष्य की संभावना को देखते हुए उन्हें महापौर का टिकट दिया था।

 

विक्रम ने भाजपा के अंतू धुर्वे को 3,786 वोटों से पराजित किया था। विक्रम की जीत पर राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंटरनेट मीडिया पर उनकी सराहना भी की थी। राहुल ने लिखा था, ‘मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पिता किसान व बेटा महापौर’।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *