Breaking News

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का छिंदवाड़ा आगमन आज

Advertisements

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का छिंदवाड़ा आगमन आज

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

छिन्दवाडा। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया की उपस्थिति में आयोजित हुई कार्ययोजना बैठक

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। कैबिनेट मंत्री सह क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी , महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया जी की उपस्थिति में आगामी 12 अप्रैल को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छिंदवाड़ा आगमन को लेकर कार्ययोजना बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में हुआ। बैठक में क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर. लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, लोकसभा सहप्रभारी संतोष पारिक, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, महापौर विक्रम अहके, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें ।

 

महिलाओं की भूमिका और योगदान को पूरी तरह और सही परिप्रेक्ष्य में रखकर ही राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है : श्रीमती शालिनी साहू

 

छिंदवाड़ा। भाजपा नेत्री एवं भाजपा लोकसभा प्रत्याशी की धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी साहू द्वारा बुधवार को सौसर विधानसभा क्षेत्र के पारडसिंगा एवं सावंगा ग्रामों में जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क के दौरान श्रीमती साहू ने कहा कि आज के आधुनिक समय में महिला सशक्तिकरण एक विशेष विषय है। हमारे आदि दृ ग्रंथों में नारी के महत्व को मानते हुए यहाँ तक बताया गया है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते है।

 

बदलते समय के साथ आधुनिक युग की नारी पढ़-लिख कर स्वतंत्र है। वह अपने अधिकारों के प्रति सजग है तथा स्वयं अपना निर्णय लेती हैं। अब वह चारदीवारी से बाहर निकलकर देश के लिए विशेष महत्वपूर्ण कार्य करती है। महिलाएं हमारे देश की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं। इसी वजह से राष्ट्र के विकास के महान काम में महिलाओं की भूमिका और योगदान को पूरी तरह और सही परिप्रेक्ष्य में रखकर ही राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। भारत में भी ऐसी महिलाओं की कमी नहीं है, जिन्होंने समाज में बदलाव और महिला सम्मान के लिए अपने अन्दर के डर को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। ऐसी ही एक मिसाल बनी सहारनपुर की अतिया साबरी। अतिया पहली ऐसी मुस्लिम महिला हैं, जिन्होंने तीन तलाक के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा तेजाब पीड़ितों के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाली वर्षा जवलगेकर के भी कदम रोकने की नाकाम कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इंसाफ की लड़ाई लड़ना नहीं छोड़ा। हमारे देश में ऐसे कई उदाहरण है जो महिला सशक्तिकरण का पर्याय बन रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास करवाकर कानून बनवाए।

 

श्रीमती शालिनी साहू ने कहा कि महिलाओं के लिए इतने महत्वपूर्ण कदम उठाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी को हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है ताकि वे महिलाओं के हित में और निर्णय करते हुए हम महिलाओं को और मजबूत बनाएं। जनसंपर्क के दौरान श्रीमती शालिनी साहू के साथ महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण बत्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भूते, प्रभाकर बोबड़े, श्रीमती चौरासे, पूर्व जनपद सदस्य लीलाबाई बोबड़े, रश्मि बलराम साहू, पल्लवी भूते, रोशनी डबरे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की बहने एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

रामटेकमध्ये सेनेचा पराभव होण्याची भीती? भाजपचा ‘प्लॅन’ काय आहे?

रामटेक लोकसभा निवडणुकीत महायुतीचा पराभव होतोय, अशी शक्यता महायुतीच्याच अंतर्गत सर्वेक्षणातून वर्तवली आहे. पक्षाचा पराभव …

“बड़बड़ करने वाले की जगह क्या है, बताने की जरूरत नहीं”, उद्धव ठाकरे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा हमला

“बड़बड़ करने वाले की जगह क्या है, बताने की जरूरत नहीं”, उद्धव ठाकरे पर देवेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *