Breaking News

वर्तमान में ढाई अरब रुपए की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं नवीन जिंदल : किरण खेर?

Advertisements

वर्तमान में ढाई अरब रुपए की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं नवीन जिंदल : किरण खेर?

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

पानीपत। बात अगर चल और अचल संपत्ति की करें तो नवीन जिंदल के पास ढाई अरब रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास 6.94 करोड़ रुपये कर्जा है। उन्होंने FY2022-23 में अपनी कुल आय 74.83 करोड़ रुपये घोषित की है। इसके अलावा नवीन जिंदल द्वारा जानकारी दी गई कि उनके और पत्नी शालू के पास 40 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत का सोना और अन्य आभूषण हैं

हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल दो अरब 48 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उन्होंने जो शपथ पत्र दिया, उसके अनुसार पिछले पांच सालों में उनकी कुल संपत्ति में 116.77 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।

 

ढाई अरब के मालिक हैं नवीन जिंदल

 

पानीपत हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल दो अरब 48 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उन्होंने जो शपथ पत्र दिया, उसके अनुसार पिछले पांच सालों में उनकी कुल संपत्ति में 116.77 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। जिंदल ने अपनी व्यक्तिगत चल संपत्ति 20787.12 लाख और नवीन जिंदल एंड संस एचयूएफ में चल संपत्ति 6774.28 लाख रुपये बताई है। उनकी व्यक्तिगत अचल संपत्ति 888.95 लाख रुपये दिखाई गई है। पत्‍‌नी शालू जिंदल की चल संपत्ति 1252.36 लाख रुपये है।

 

वहीं महेंद्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी की चल संपत्ति में पांच साल में लगभग दोगुना बढ़ोतरी हुई है। उनकी अचल संपत्ति का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 2009 में उनकी चल संपत्ति करीब 6 करोड़ 23 लाख थी जो बढ़कर 11 करोड़ 95 लाख हो गई है।

 

कमलनाथ की पत्नी का दुबई में एफडी

 

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से उतरे कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ ने अपनी कुल संपत्ति दो अरब छह करोड़ 90 लाख 80 हजार 434 रुपये की संपत्ति दर्शायी है। इसमें उनकी पत्नी अलकानाथ के नाम दुबई बैंक में एक करोड़ 46 लाख, 34 हजार 255 रुपये की एक एफडी भी शामिल है। कमलनाथ का छिंदवाड़ा में कृषि योग्य भूमि, दिल्ली के पास जमीन और दिल्ली की ही फ्रेड्स कॉलोनी में एक प्लॉट है। उनके पास एंबेसडर और सफारी कार है। करीब तीन सौ ग्राम सोना है। दंपति के पास देश की प्रमुख कंपनियों में शेयर हैं।

 

84 करोड़ के शत्रु के पास खेती की जमीन नहीं

 

पटना। बिहार में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के पास करोड़ों की संपत्ति तो है लेकिन खेतिहर जमीन नहीं है। बीते पांच साल में इनके पास नकदी और बैंक बैलेंस के साथ गाड़ियों की संख्या बढ़ी है। दिल्ली, मुंबई, देहरादून और पटना में घर, बंगला, अपार्टमेंट और व्यावसायिक भवन अर्जित किए हैं। एंबेसडर, फार्चूनर, कैमरी, इनोवा और स्कॉर्पियो गाड़ियां भी हैं। जबकि पत्नी पूनम सिन्हा होंडा सिटी, होंडा स्कॉर्ड और मर्सिडीज की सवारी करती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के पास कु 83 करोड़ 95 लाख 9 हजार 644 रुपये की संपत्ति है। बैंक खाते में 1.40 करोड़ रुपये जमा हैं।

रूठे जसवंत निर्दलीय लड़ने पर उतारू

किरण खेर 21 तो गुल पांच करोड़ की मालकिन

चंडीगढ़ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री किरण खेर के पास 21 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके पास मर्सिडींज बेंज तो पति अनुपम खेर के पास बीएमडब्ल्यू व स्कार्पियो गाड़ी है। इसी सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अभिनेत्री गुल पनाग करीब पांच करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास पांच वाहन हैं। कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल के पास 6.14 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति है। नगदी के नाम पर एक लाख रुपये दर्शाए गए हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

BJP मे शामिल होने को बेताब है पूर्व CM उद्धव ठाकरे? आदित्‍य ठाकरे का दो टुक बयान

BJP मे शामिल होने को बेताब है पूर्व CM उद्धव ठाकरे? आदित्‍य ठाकरे का दो …

नकली शिवसेना का कांग्रेस में विलय होना पक्का? बाल ठाकरे का नाम लेकर भावुक हुए PM मोदी

नकली शिवसेना का कांग्रेस में विलय होना पक्का? बाल ठाकरे का नाम लेकर भावुक हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *