Breaking News

फडणवीस ने गडकरी को हराने का किया प्रयास : ‘सीएम शिंदे ने की अजित पवार के प्रत्याशी को हराने की साजिश?

Advertisements

‘सीएम शिंदे ने की अजित पवार के प्रत्याशी को हराने की साजिश? संजय राउत का बयान

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद संजय राउत का दावा है कि पीएम मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में नितिन गडकरी को हराने की कोशिश की.

‘सीएम शिंदे ने की साजिश ताकि अजित पवार के प्रत्याशी की जीत ना मिलने पाए।

सीएम एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राउत ने दावा किया कि सीएम शिंदे ने लोकसभा चुनाव में खूब पैसा खर्च किया. उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 25 से 30 करोड़ रुपये बांटे. संजय राउत ने कहा कि . सीएम शिंदे और उनके तंत्र ने यह सुनिश्चित करने के लिए खास प्रयास किया कि डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी का कोई भी उम्मीदवार निर्वाचित न हो पाए

संजय राउत ने आरोप लगाया है कि लोगों ने पैसे लिए और भ्रष्टाचार के जरिए बनी सरकार ने आखिरकार लोगों को भ्रष्ट कर दिया. राउत ने कहा है कि विचारों पर चलने वाला महाराष्ट्र इस चुनाव में पैसों पर चला. आज किसी को उसके बारे में कुछ महसूस नहीं हुआ. मोदी-शाह की राजनीति से महाराष्ट्र की ये दुर्गति हुई है. फिर भी महाराष्ट्र नहीं बिकेगा. मोदी-शाह गठबंधन को कम से कम 32 सीटों का नुकसान होगा.

सांसद संजय राउत ने कहा कि इन लोगों ने महाराष्ट्र में पैसों का साम्राज्य खड़ा कर दिया. वही महाराष्ट्र, दिल्ली में इस साम्राज्य को उखाड़ फेंकेगा. परिवर्तन निश्चित रूप से हो रहा है. ऐसा दिख रहा है कि पीएम मोदी की भाषा और व्यवहार का जोर फीका पड़ गया है. पुलवामा में जवानों के बलिदान के कारण मोदी ने 2019 का चुनाव जीता.

पीएम मोदी के उन्हीं जवानों की बद्दुआ से 2024 का चुनाव हार रहे हैं. संजय राउत ने कहा कि उन सैनिकों की आत्मा भटक रही थी उन्हें 4 जून को मिलेगी मोक्ष मिलेगा.

फडणवीस ने गडकरी को हराने का किया प्रयास- संजय राउत

संजय राउत ने दावा किया कि नागपुर में नितिन गडकरी को हराने के लिए मोदी-शाह-फडणवीस ने मिलकर कोशिश की. यह आश्वस्त होने के बाद कि गडकरी हारे नहीं हैं, फडणवीस ने बेमन से नागपुर में चुनाव प्रचार शुरू किया. संघ के लोग नागपुर में खुलेआम बोलते देखे जा सकते हैं कि फडणवीस ने गडकरी की हार के लिए हर तरह की साजो-सामान मुहैया कराए. जो हाल गडकरी का है वही योगी आदित्यनाथ का है. अगर अमित शाह दोबारा सत्ता में आए तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घर भेज देंगे

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अजित पवारांचा मारेकरी सापडला : मोठी बातमी

अजित पवार यांच्या अपघाताबाबत वारंवार शंका उपस्थित केल्या जात आहेत. आमदार रोहित पवार आणि राष्ट्रवादी …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *