Breaking News

खरगे के घर क्यों पहुंचे BJP के मंत्री किरेन रिजिजू? क्या है पूरा मामला

Advertisements

खरगे के घर क्यों पहुंचे BJP के मंत्री किरेन रिजिजू? क्या है पूरा मामला

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू होगा। इस दौरान दौरान निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। नई लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने से एक सप्ताह पहले संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। जानिए मुलाकात के पीछे क्या है

संसद सत्र से पहले खरगे के घर क्यों पहुंचे किरेन रिजिजू? जानिए क्या है पूरा मामला

रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात की नई लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने से एक सप्ताह पहले संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। संसदीय कार्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष से उनके 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की।

 

पिछले सप्ताह संसदीय कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद रिजिजू ने कहा था कि सरकार या विपक्ष को संख्या बल के आधार पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि संसद के सुचारु संचालन के लिए वह सभी से संपर्क करेंगे। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू होगा।

पहले सत्र के दौरान निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *