Breaking News

लोकसभा चुनाव पर पंकजा मुंडे का चौंकाने वाला बयान

Advertisements

लोकसभा चुनाव पर पंकजा मुंडे का चौंकाने वाला बयान

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुंबई ।इस बार लोकसभा चुनाव में पंकजा मुंडे बीड लोकसभा सीट से एनसीपी शरद पवार गुट के बजरंग सोनवणे से 6553 मतों के मामूली अंतर से हार गईं

लोकसभा चुनाव में इस बार महाराष्ट्र के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे. महाविकास अघाडी ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बीजेपी वाली महायुति के प्रदर्शन ने सभी को हैरान कर दिया. वहीं अब लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब दो हफ्ते बाद बीजेपी की नेता पंकजा मुंडे ने अपनी हार को लेकर बड़ा बयान दिया है.

पंकजा मुंडे ने कहा कि अगर वह हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव जीत जाती तो उन्हें ‘हीरो’ मानी जाती, लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आता. महाराष्ट्र के लातूर जिले में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि उनके समर्थक उनके अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंतित हैं.

पंकजा मुंडे, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीड सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के बजरंग सोनवणे से 6,553 मतों के मामूली अंतर से हार गईं. बीजेपी नेता ने कहा, “मुझे 6.7 लाख वोट मिले। अगर मैं जीत जाती तो मुझे हीरो माना जाता, लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आता.’

मुंडे ने कहा कि 2019 का चुनाव हारने के बाद उन्हें पांच साल के वनवास का सामना करना पड़ा और हालिया हार के बाद उनके समर्थक उनके भविष्य को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा, “मैंने अपने लिए चुनाव नहीं लड़ा. जब तक पार्टी ने मेरी उम्मीदवारी घोषित नहीं की मुझे नहीं पता था कि मैं चुनाव लड़ूंगी.” मुंडे ने कहा कि वह आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के बाद अपनी अगली रणनीति बनाएंगी.

गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. हालांकि इस चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी को 400 पार के नारे से नुकसान हुआ. हालांकि महायुति की तरफ से कहा गया कि हम लोकसभा चुनाव में सीटों के नुकसान पर मंथन कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *