Breaking News

खोया बहुमत वापस पाने की कोशिश में BJP!

Advertisements

खोया बहुमत वापस पाने की कोशिश में BJP!

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

लखनऊ । उत्तरप्रदेश में जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मैनपुरी जिले की करहल (अखिलेश यादव) अयोध्या जिले की मिल्कीपुर (अवधेश प्रसाद) अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी (लालजी वर्मा) व मुरादाबाद जिले की कुंदरकी (जिया-उर-रहमान बर्क) सीट समाजवादी पार्टी के पास हैं। वहीं जो सीटें भाजपा के पास हैं उनमें फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल ने जीत दर्ज की है। प्रवीण फूलपुर से विधानसभा चुनाव भी जीते थे।

लोकसभा चुनाव में झटके बाद खोई जमीन वापस पाने की कोशिश में भाजपा, यूपी की इन नौ व‍िधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी चिन्ताग्रस्त है।

उत्तरप्रदेश में उबरते हुए प्रदेश भाजपा ने अभी से विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर मंथन शुरू कर दिया है। कुछ महीने में ही नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। भाजपा इन सीटों को जीतकर खोई हुई जमीन वापस पाने के साथ ही बड़ा संदेश देने की कोशिश में है। यह सीटें उन विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली हो रहीं हैं, जो सांसद चुने गए है।

 

जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मैनपुरी जिले की करहल (अखिलेश यादव), अयोध्या जिले की मिल्कीपुर (अवधेश प्रसाद), अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी (लालजी वर्मा) व मुरादाबाद जिले की कुंदरकी (जिया-उर-रहमान बर्क) सीट समाजवादी पार्टी के पास हैं। वहीं, जो सीटें भाजपा के पास हैं उनमें फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल ने जीत दर्ज की है। प्रवीण फूलपुर से विधानसभा चुनाव भी जीते थे। हाथरस से अनूप वाल्मीकि जीते हैं, वह खैर से विधायक थे। गाजियाबाद से अतुल गर्ग ने जीत जीत दर्ज की है।

 

छह सपा व‍िधायकों पर भी लटक रही तलवार

भदोही लोकसभा से मीरजापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. विनोद कुमार सिंह जीते हैं। मीरापुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होंगे, क्योंकि यहां से रालोद विधायक चंदन चौहान अब सांसद बन गए हैं। इस साल फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह सपा विधायकों पर भी तलवार लटक रही है। इनमें मनोज पांडेय (ऊंचाहार), राकेश पांडेय (जलालपुर), अभय सिंह (गोसाईगंज), राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज), विनोद चतुर्वेदी (कालपी), पूजा पाल (चायल) शामिल हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *