Breaking News

नशे में धुत तेज रफ्तार दौड़ाई कार डिवाइडर से टकराई : चालक की हालत

Advertisements

नशे में धुत तेज रफ्तार दौड़ाई कार डिवाइडर से टकराई :  चालक की हालत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

दुर्ग।छत्तीसगढ के दुर्ग रोड भिलाई के कोहका -जुनवानी रोड पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर लगभग 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर पलट गई. कार में सवार व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल का इलाज अस्पताल में जारी है. मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक सीजी 04 एचई 4400 का चालक अजित कुमार, जो कि कुठेला भाठा का निवासी है, अपनी कार से कोहका की ओर गया था और देर रात घर लौटते समय नशे में था. माइलस्टोन स्कूल के पास तेज रफ्तार में चल रही कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह डिवाइडर से टकरा गई और हवा में उछलने के बाद सड़क पर पलट गई. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अजित गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और कार सवार को पहले शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे एम्स रायपुर रेफर किया गया. कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्मृति नगर पुलिस चौकी को हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है।बताते हैं कि इस घटनास्थल पर इसके पूर्व भी अनेक बार सडक दुर्घटनाएं घट चुकी है।लोगों का मानना है कि यहां पर मृतकों की आत्मायें भटकते रहती हैं जो आये दिन सडक दुर्घटनाओं को अंजाम देते रहती हैं। जो अम्बाला और पूर्णिमा की रातों में लोगों दिखती रहती हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *