Breaking News

पुलिस ने हत्या मामले का 24 घंटे के अंदर किया पर्दाफाश

Advertisements

पुलिस ने हत्या मामले का 24 घंटे के अंदर किया पर्दाफाश

Advertisements

 

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

 

छिंदवाड़ा।मध्यप्रदेश के छिन्दवाडा जिले के जुन्नारदेव में दिनांक 30.10.2024 को ग्राम कोटवार के द्वारा थाना में सूचना दी गई कि करन पिपरिया गुद्दम रोड मेन रोड पर गांव के राजेश आहके पिता सावलाल आहके उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम ढालापठार की लाश पड़ी हुई है जिसके चेहरे पर चोट लगी है एवं खून निकल कर रोड पर बहा हुआ है । घटना स्थल पर तत्काल पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो मृतक राजेश आहके के चेहरे पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्थर एवं धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर हत्या करना पाया गया । जिसके बारे में तत्काल ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं FSL टीम को घटना स्थल पर पहुंचने के लिये सूचित किया गया एवं अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना जुन्नारदेव में अप.क्रं.390/2024 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मामला अंधी हत्या का होने से पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव राजेश बंजारे के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी जुन्नारदेव के नेतृत्व में टीम गठित की गई जो टीम के द्वारा ग्राम ढालापठार में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि मृतक राजेश आहके का गांव की एक महिला के साथ कई सालो से प्रेम प्रसंग था । मृतक को आखरी बार उसके दोस्त दीपक आहके के साथ देखा गया था जिससे जब घटना के संबंध में सूक्ष्मता से एवं वैज्ञानिक रीति से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि रात मे महिला मृतक राजेश से मिलने आई थी उसके कुछ समय बाद गंगालाल उइके अपने रिश्तेदार मामा भागचंद धुर्वे के साथ कुल्हाड़ी और डंडा लेकर आये और राजेश आहके के साथ मारपीट करने लगे तो दीपक आहके वहां से थोड़ी दूर भाग कर चला गया । जब वापस आकर छुपके से देखा तो गंगालाल, राजेश आहके के चेहरे पर पत्थर पटक रहा था और उसका साथी भागचंद कुल्हाड़ी से राजेश आहके के चेहरे पर मार रहे थे । जिसे देख कर यह डर के कारण घर तरफ चला गया था ।

पुलिस के द्वारा जब गंगालाल उइके और उसके मामा भागचंद धुर्वे को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई तो दोनो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताये कि मृतक राजेश आहके का गंगालाल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था । मृतक राजेश आहके की भी शादी हो चुकी थी लेकिन शादी के बाद भी वह गंगालाल की पत्नी से मिलकर बातचीत करता था । एक वर्ष पूर्व इसी बात को लेकर मृतक राजेश आहके और आरोपी गंगालाल उइके के माध्य गांव में विवाद हुआ था । दिनांक 29.10.2024 की रात में गंगालाल उइके के घर उसका रिश्तेदार मामा भागचंद धुर्वे आया था । सभी लोग खाना खा कर सो गये थे । रात में गंगालाल की पत्नी मृतक राजेश आहके से मिलने चली गई थी जब गंगालाल की नींद खुली तो वह अपने रिश्तेदार भागचंद धुर्वे के साथ डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पत्नी को ढूंढने मेन रोड तरफ आये जहां पर गंगालाल ने अपनी पत्नी और राजेश आहके को साथ बैठे देखा तो उसने राजेश के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसको रोड में गिरा कर वही रोड किनारे पड़े पत्थरो से चेहरे पर पटक दिया और भागचंद ने कुल्हाड़ी से मृतक राजेश आहके के चेहरे पर दो –तीन बार मार कर हत्या कर दिये और वापस घर जाकर कुल्हाड़ी, डंडा घर में छुपाकर रख दिया ।

पुलिस के द्वारा दोनो आरोपियों को कल दिनांक 30.10.2024 को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त डंडा, कुल्हाड़ी और घटना के समय पहने हुये कपडो को जप्त कर लिया है और दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल छिन्दवाड़ा भेजा गया है ।

मामले में गिरफ्तार आरोपी (1) गंगालाल पिता कन्नू उइके उम्र 40 साल निवासी ढालापठार (जुन्नारदेव) जिला छिन्दवाड़ा बताया जा रहा है।

(2)भागचंद पिता नाजुकशा धुर्वे उम्र 42 साल निवासी ग्राम खमराकला ढालापठार (जुन्नारदेव) जिला छिन्दवाड़ा बताते है।

मामले में जप्त वस्तु: घटना स्थल से लाश के पास पड़े हुये 02 बड़े पत्थर, घटना स्थल से कुछ दूरी पर ईमली के पेड़ के पास रोड किनारे पड़ी हुई एक शाल व एक जोड़ी चप्पल ।आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक तेजधारदार कुल्हाड़ी, एक बॉस का डंडा एवं आरोपियों के घटना के समय कपडे पहने हुये था

सराहनीय भूमिकाः-निरीक्षक राकेश बघेल थाना प्रभारी जुन्नारदेव, उप निरीक्षक संजय सोनवानी, मुकेश डोंगरे, पूनम उईके, प्र.आर. संदीप चौरसिया, आर.कपूरचंद पंद्रे, निलेश पाल,अनिल उइके,लखन धुर्वे,योगेश रघुवंशी, रामअवतार तिवारी,संतोष धुर्वे, की भूमिका रही है ।(छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *