Breaking News

महाराष्‍ट्र में CM पद को लेकर राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे के बीच बयानबाजी

Advertisements

महाराष्‍ट्र में CM पद को लेकर राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे के बीच बयानबाजी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुंबई ।महाराष्‍ट्र राज्य में अगले मुख्‍यमंत्री को लेकर राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे की पार्टी नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है.

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है. एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं. सत्‍तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) की ओर से जीत के दावे किए जाने लगे हैं. हालांकि, जीत और हार का पता 23 नवंबर को होने वाली काउंटिंग के बाद ही चलेगा. इस बीच, विपक्षी MVA के खेमे से लगातार विरोधी सुर आ रहे हैं. बता दें कि चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे CM पद के लिए चेहरा घोष‍ित करने की मांग की थी. कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी ने उनकी मांग को ठुकरा दिया था. अब कांग्रेस नेता नाना पटोले ने महाराष्‍ट्र की अगली सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया जा रहा है. उसपर शिवसेना (यूबीटी) के सीनियर लीडर संजय राउत ने रिएक्‍ट किया है. नानासाहेबऊ पटोले ने कहा था कि महाराष्‍ट्र में कांग्रेस की अगुआई में सरकार बनेगी. मतलब मुख्‍यमंत्री कांग्रेस पार्टी का होगा. संजय राउत ने पटोले के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा घटक दल मिलजुल कर तय करेंगे.

दरअसल, महाराष्‍ट्र के कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की अगुआई में सरकार बनेगी. उनका यह बयान सहयोगी दलों को नागवार गुजरा है. शिवसेना (उद्धव गुट) के वरिष्‍ठ नेता संजय राउत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है. संजय राउत ने गुरुवार 21 नवंबर को स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा सभी सहयोगी दल मिलकर तय करेंगे. पटोले ने कहा था- महाराष्‍ट्र में कांग्रेस के नेतृत्‍व में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी. ट्रेंड्स से ऐसा लगता है कि कांग्रेस को ज्‍यादा सीटें आएंगी.

 

किस CM’को मिलेगा महाराष्ट्र का ताज, वोटरों ने तो तोड़ा 30 साल का रेकॉर्ड

लोकसभा चुनाव में बढ़े वोट के बाद महाविकास अघाड़ी को बड़ी जीत मिली थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लोकसभा से भी अधिक वोटर मतदान के लिए वोट के लिए निकले। दो गठबंधनों की लड़ाई और चुनावी नैरेटिव ने वोटरों को मतदान के लिए मजबूर कर दिया। अब सवाल यह है कि महाराष्ट्र में रेकॉर्ड वोटिंग का फायदा किसे मिलेगा?

2014 में भी भारी मतदान के बाद हार गई थी सत्तासीन कांग्रेस-एनसीपी

महायुति और एमवीए ने धुआंधार प्रचार के कारण घर से कोन है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटरों ने मतदान के 30 साल के रेकॉर्ड तोड़ दिए। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार 65.1 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। माना जा रहा है कि महायुति और महाविकास अघाड़ी ने इस चुनाव में जिस तरह धुआंधार प्रचार किया, उसका असर भी वोटिंग में नजर आया। दोनों पक्षों के लिए वोटर घर से बाहर निकले। 2024 के विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग के कारण राज्य की 100 विधानसभा सीटों पर करीबी मुकाबले की संभावना बन गई है। लोकसभा चुनाव में भी महाराष्ट्र के वोटरों ने जमकर मतदान किया था। इसका फायदा महाविकास अघाड़ी को मिला था। 1995 में भी राज्य में रेकॉर्ड 71.69 फीसदी मतदान हुआ था, तब महाराष्ट्र में पहली बार गैर कांग्रेसी शिवसेना-बीजेपी गठबंधन की सरकार बनी थी।

क्यों बढ़ा मतदान प्रतिशत, अग्रेसिव प्रचार का असर

एक्सपर्ट मानते हैं कि विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति और एमवीए के दलों ने अग्रेसिव कैंपेन किया। बीजेपी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ ने चुनावी माहौल की गर्मी बढ़ा दी। मुस्लिम संगठनों की ओर से एमवीए को समर्थन करने की अपील के बाद ये चुनावी नारे चुनावी फिजा में गूंजते रहे। एमवीए की ओर से उद्धव ठाकरे और शरद पवार की भावनात्मक अपील ने भी समर्थकों को घर से निकलने के लिए मजबूर किया। निर्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार, पिछले चुनाव के मुकाबले 2024 में वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान 8.85 करोड़ वोटर थे, जो अब 9.5 फीसदी बढ़कर 9.69 करोड़ हो गई है।

बढ़े वोट का फायदा किसे मिलेगा, महायुति या एमवीए

चुनाव का ट्रेंड रहा है कि जब वोटिंग प्रतिशत बढ़ता है, तो सत्ता बदलती है, मगर महाराष्ट्र इसमें अपवाद है। यहां कई बार वोट प्रतिशत बढ़ने के बाद सत्ता बदली और कई बार सत्तारूढ़ गठबंधन को फायदा हुआ। 2024 के लोकसभा चुनाव में वोटिंग बढ़ी तो एमवीए को बड़ी जीत मिली। लोकसभा चुनाव में राज्य में 61.39 प्रतिशत वोट पड़े थे। एमवीए के हिस्से में 43.91 फीसदी और महायुति को 42.71 फीसदी वोट मिले थे। 2004 में थोड़े से बढ़े मतदान प्रतिशत का फायदा सत्तारूढ़ एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन को मिला था। 2004 में 63.44 फीसदी वोटिंग हुई थी। तब एनसीपी को 71 और कांग्रेस को 69 सीटें मिली और सत्ता में बैठे गठबंधन की वापसी हुई। शिवसेना को 62 और बीजेपी को 54 सीटें मिली थीं। 2014 के चुनाव में भी वोटिंग में चार फीसदी का इजाफा हुआ था और महाराष्ट्र में सरकार बदल गई थी। 2014 में 63.38 फीसदी मतदान के बाद बीजेपी 125 सीटें जीतकर आगे आई। शिवसेना अलग चुनाव लड़ी, मगर 63 सीटें जीत सकी। कांग्रेस और एनसीपी को बड़ा नुकसान हुआ।

महाराष्ट्र के चुनावी इतिहास के पिछले 30 साल में ऐसे मौके आए, जब कम वोटिंग के बाद भी सरकार रिपीट हुई। एनसीपी कांग्रेस गठबंधन 2009 में वोटिंग पर्सेंटेज घटने के बाद भी सत्ता में लौटा। 2009 में 59.68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वोटिंग पर्सेंटेज में गिरावट का फायदा सत्तारूढ़ एनसीपी-कांग्रेस को मिला। कांग्रेस 82 और एनसीपी 62 सीटें जीतकर सत्ता में लौटी। विपक्ष में बैठी शिवसेना बीजेपी को कुल 110 सीटें मिलीं। उस समय मनसे ने 13 सीटें जीतकर महायुति को झटका दिया था। 2019 में भी पिछले चुनाव के मुकाबले 2 फीसदी कम 61.44 प्रतिशत मतदान हुआ, मगर सरकार नहीं बदली। इस चुनाव में बीजेपी शिवसेना की सीटें कम हुईं।

मुझे ऐसा लगता है कि जब -जब वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ता है, तो बीजेपी को ही उसका फायदा होता है। मैं मानता हूं कि निश्चित रूप से यह बढ़ा हुआ पर्सेंटेज बीजेपी और मेरे अलायंस महायुति को फायदा देगा

महाविकास अघाड़ी चुनाव जीतने के लिए तैयार है। विधानसभा चुनावों को लेकर लोगों में उत्साह है। महाराष्ट्र के स्वाभिमानी लोग एक ऐसी सरकार का चुनाव करेंगे जो राज्य के कल्याण को प्राथमिकता देती है। कांग्रेस पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनना तय है।

कोल्हापुर में वोटरों ने बनाया रेकॉर्ड, कोलाबा में लोग घर से नहीं निकले इसका कारण क्याहै।

चुनाव आयोग के अनुसार विधानसभा चुनाव में शहरी वोटरों के मुकाबले ग्रामीण मतदाता ज्यादा एक्टिव रहे। सबसे अधिक 76.25 प्रतिशत वोटिंग पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में हुई। कोल्हापुर की करवीर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 84.79 फीसदी वोटिंग हुई, जहां कांग्रेस के राहुल पाटिल और शिवसेना (शिंदे) के चंद्रदीप नारके के बीच मुकाबला है। मुंबई शहर में सबसे कम 52.07 प्रतिशत मतदान हुआ। दक्षिण मुंबई के कोलाबा में सबसे कम 44.49 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट से बीजेपी के राहुल नार्वेकर और कांग्रेस के हीरा देवासी के बीच टक्कर है।

बारामती में भारी मतदान, अजित पवार कांटे के मुकाबले में फंसे रहे है।

डिप्टी सीएम अजित पवार के विधानसभा क्षेत्र बारामती में भारी मतदान हुआ, जहां पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 3 प्रतिशत ज्यादा 71.03 फीसदी वोटिंग हुई। उनका मुकाबला भतीजे युगेंद्र पवार से है। इस सीट पर प्रचार के आखिरी दौर में शरद पवार ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की इमोशनल अपील की थी। क्षेत्र के वोटर भी चाचा-भतीजे के बीच बंटे

कांग्रेस ने पोल को नकारते हुआ बताया कि MVA का CM बन सकता है।

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद कई एग्जिट पोल सामने आए। विभिन्न एजेंसियों के सर्वेक्षणों के मुताबिक, महायुति गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलती दिख रही है। इन एग्जिट पोल के दावों को नकारते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले प्रतिक्रिया दी है कि महाराष्ट्र राज्य में मविआ समर्पित सरकार का मुख्यमत्री बनना सुनिश्चित है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *