Breaking News

सांसद बृजमोहन के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने की सभी मांगे मंजूर

Advertisements

सांसद बृजमोहन के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने की सभी मांगे मंजूर

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

भिलाई । सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने सहित ये 5 सूत्रीय मांगों का निवेदन सौंपा.जिसमे केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभी मांगे मंजूरी की सिफारिश की है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का ध्यानाकर्षित किया कि राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने समेत विभिन्न कार्यों को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद अग्रवाल ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा वर्षों से संचालित है, अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी यह टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इसे बंद कराने की मांग उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से की है।इस महामार्ग पर से चौबीसों घन्टे स्थानीय किसान मजदूर, व्यावसायिक और छोटे बडे यातायात भारी और हल्के वाहन गुजरते हैं,

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, टोल प्लाजा के चलते जनता को भारी असुविधा और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद बृजमोहन ने रखी ये मांगें

 

1. रिंग रोड नं. 01 (एनएच-53) के सर्विस रोड को 5 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर करने।

2. रायपुर रेलवे स्टेशन से नेशनल हाइवे 30 के जंक्शन तक बने एक्सप्रेस हाईवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपने।

3. एक्सप्रेस हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (शदाणी दरबार) के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण करने।

4. भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर -विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे में अभनपुर-राजिम-गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130C के क्रॉसिंग पॉइंट पर इंटरचेंज सुविधा का निर्माण करने।

5. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (कमल विहार चौक) के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण करने इत्यादि मागे शामिल है।

केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभी मांगे मंजूरी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आदेश दिया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुरात पेट्रोल १०७ रुपये लिटर : डिझेलही वाढले

सामान्यांच्या खिशाला पुन्हा एकदा कात्री लागणार आहे. गेल्या काही काळापासून स्थिर असलेल्या इंधन दरांमध्ये आता …

चुनाव मे भाजपा की जीत के लिए मोदी और शाह ने की महाकाली प्रार्थना

चुनाव मे भाजपा की जीत के लिए मोदी और शाह ने की महाकाली प्रार्थना टेकचंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *