Breaking News

बम धमाके की धमकी के बाद महाकुंभ मेले में हायअलर्ट

Advertisements

बम धमाके की धमकी के बाद महाकुंभ मेले में हायअलर्ट

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

प्रयागराज। खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के बाद, नसर पठान नामक युवक ने महाकुम्भ में बम धमाके की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया है और मेला क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी व्यक्तियों का सतर्क रहने को कहा गया है।

बम धमाके की धमकी के बाद महाकुम्भ में हाईअलर्ट

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के बाद 31 दिसंबर को नसर पठान नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर महाकुम्भ में बम धमाके की धमकी देकर खलबली मचा दी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद साइबर पुलिस आरोपी को ट्रेस करने में जुटी है। इधर, मेला क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। कुम्भ पुलिस ने बुधवार को दिनभर प्रवेश द्वार से लेकर समूचे मेला क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। नये साल के पहले दिन संगम पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए कुम्भ पुलिस दिनभर सतर्क रही। पुलिस के अलावा एसटीएफ, एटीएस, बम निरोधक दस्ता व खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया है। मेला क्षेत्र में प्रवेश द्वार पर ही हर व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि रजिस्टर पर नोट किया जा रहा है। साथ ही वाहनों की भी गहनता से जांच की जा रही है। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को मेला क्षेत्र के अंदर प्रवेश की अनुमति पर रोक लगा दी गई है। जल पुलिस भी प्रतिबंधित क्षेत्र की सीमा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुरात पेट्रोल १०७ रुपये लिटर : डिझेलही वाढले

सामान्यांच्या खिशाला पुन्हा एकदा कात्री लागणार आहे. गेल्या काही काळापासून स्थिर असलेल्या इंधन दरांमध्ये आता …

चुनाव मे भाजपा की जीत के लिए मोदी और शाह ने की महाकाली प्रार्थना

चुनाव मे भाजपा की जीत के लिए मोदी और शाह ने की महाकाली प्रार्थना टेकचंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *