Breaking News

निकले थे शादी कार्ड बांटने : लेकिन भईया और भाभी

Advertisements

निकले थे शादी कार्ड बांटने : लेकिन भईया और भाभी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

कोरबा।छत्तीसगढ के कोरबा मे घर की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब निमंत्रण देने जा रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गई. दरअसल, रविवार को नोनबिर्रा के बॉर्डर चोढा के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई. दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, मृतक बिरबल पटेल के छोटे भाई की शादी 1 फरवरी को होने वाली थी. जिसका निमंत्रण देने के लिए पाली विकासखंड के ग्राम सिरली निवासी बिरबल पटेल और गौरी पटेल ग्राम बांधा खार जा रहे थे. इस दौरान पल्सर बाइक पर सवार होकर स्कूली छात्र तेज रफ्तार में सामने आ रहे थे. नोनबिर्रा के बॉर्डर चोढा के पास दोनों बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई. वहीं दो युवतियों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना के बाद दीपिका थाना पुलिस मौके पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है.मौत कीखबर सुनकर पूरे गांव मे सन्नाटा छा गया और माहौल मातम् मे बदल गया.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *