Breaking News
Oplus_131072

हड़ताल पर ट्रेन ड्राइवर!शेख हसीना का फैसला मोहम्मद यूनुस का सिरदर्द

Advertisements

हड़ताल पर ट्रेन ड्राइवर!शेख हसीना का फैसला मोहम्मद यूनुस का सिरदर्द

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। भारत का पडोसी बांग्लादेश रेलवे के ट्रेन ड्राइवर और कर्मचारी लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे देशभर में रेल सेवाएं ठप हो गई हैं. वे सेवानिवृत्ति के बाद विशेष भत्ते और लाभों की मांग कर रहे है.

बांग्लादेश में ट्रेनों की हो गई हड़ताल, शेख हसीना का फैसला बन गया मुसीबत

बांग्लादेश में ठप हो गईं ट्रेनें.

ढाका: बांग्लादेश में रेल सेवा ठप हो गई है. ट्रेन ड्राइवर और कर्मचारी मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. इस कारण देशभर में ट्रेनें जहां थीं वहीं खड़ी हो गईं. बांग्लादेश के ‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद विशेष भत्ते और अन्य लाभों की मांग कर रहे हैं. सोमवार को रेलवे अधिकारियों और ड्राइवर संघ के नेताओं के बीच बैठक हुई थी, जिसमें कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला. बैठक के बाद, बांग्लादेश रेलवे के प्रतिनिधि अतिरिक्त महानिदेशक अहमद महबूब चौधरी ने द डेली स्टार को बताया कि संघ के नेता अपनी मांगों पर ‘अड़े’ हुए थे और बैठक को बीच में ही छोड़ दिया.

बांग्लादेश रेलवे रनिंग स्टाफ और श्रमिक कर्मचारी यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष सैदुर रहमान ने जोर देकर कहा कि चूंकि अधिकारियों के साथ कोई सार्थक बातचीत नहीं हुई, इसलिए उनकी देशव्यापी हड़ताल शुरू हो गई है. रहमान ने कहा, ‘हमारी देशव्यापी अनिश्चितकालीन काम बंदी शुरू हो गई है क्योंकि अधिकारियों के साथ कोई सार्थक बातचीत नहीं हुई. सभी प्रकार की ट्रेनें, जिसमें मालगाड़ी और तेल टैंकर शामिल हैं, काम बंदी के दायरे में होंगी.यह मामला मोहम्मद यूनुस के लिए सरदर्द बन गया है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ड्रैगन की भारत पर पानी से वार करने की जोरदार तैयारियां?

ड्रैगन की भारत पर पानी से वार करने की जोरदार तैयारियां?   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

ट्रम्प एकटा पडलाय : मित्र देश इराण युद्धातून अमेरिकेपासून दूर

ट्रम्प एकटा पडलाय : मित्र देश इराण युद्धातून दूर दिनांक २८ फेब्रुवारीला सुरू झालेले युद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *