Breaking News

परीक्षा देने गई युवती गुंजन शिवेदी की मौत

Advertisements

परीक्षा देने गई युवती गुंजन शिवेदी की मौत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

सिवनी। परीक्षा देने इंदौर गई सिवनी की युवती गुंजन शिवेदी की रेल से फिसलकर दर्दनाक मौत हो गई है.

सिवनी नगर के विवेकानंद वार्ड निवासी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती की इंदौर में चलती ट्रेन से गिर जाने से मौत हुई। सहेली का हाथ पकड़ते वक्त पैर फिसल गया था। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच युवती फंस गई। युवती सिवनी विवेकानंद वार्ड अपने घर लौट रही थी। उसका अंतिम संस्कार कटंगी रोड मोक्षधाम सिवनी में शुक्रवार को सुबह किया जाएगा। बताते हैं कि इंदौर रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही 21 वर्षीय छात्रा गुंजन शिवेदी की मौत हो जाने की खबर लगते ही विवेकानंद वार्ड में सन्नाटा सा छा गया और शोक की लहर है. उनके परिवार मे दुख का पहाड टूट पडा है. गुंजन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह होनहार लडकी थी. अपने घर सिवनी लौटने के लिए स्टेशन पहुंची थी।

जानकारी के मुताबिक, गुंजन अपनी सहेली रिषु के साथ इंदौर-जबलपुर ट्रेन से सिवनी जा रही थी। जैसे ही ट्रेन चलने लगी, रिषु तो चलती ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन गुंजन ने उसका हाथ पकड़कर चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई थी।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *