Breaking News

दामाद ने ससुर को बम से उड़ाया जख्मि सासु मां की हालत गंभीर

Advertisements

दामाद ने ससुर को बम से उड़ाया जख्मि सासु मां की हालत गंभीर  

Advertisements

 

टेकचंद्र शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट 

Advertisements

 

.कोरिया। छत्तीसगढ राज्य के जिला कोरिया मे दिल को झकझोर देेने वाली घटना घटी हुई है.दामाद ने ससुर को पलंग से बांधकर बम विस्फोट कर दिया जिससे ससुर के चिथडे चिथडे उड गए और सासु मां की हालत गंभीर दबाखाना मे इलाज मौत से जूझ रही है. विस्फोट से मकान की छत की टीन उड़ गई है, कपड़े जलकर राख हो गए, दरवाजा बंदकर आरोपी भाग निकलने मे कामयाब हो गया.आरोपी

कोरिया से 8 घंटे पहले भाग निकला बम धमाके के बाद घर की छत का शेड उड़ गया।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दामाद ने अपने ससुर को खाट पर बांधकर पेट्रोल बम से उड़ा दिया, जिससे ससुर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सास की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद दरवाजा बंद कर आरोपी भाग निकलने मे सफल रहा। मामला कोरिया जिला के बचरा पोड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रायराम (60) वर्ष है। वहीं घायल महिला का नाम पार्वती (59) है। दोनों साल्ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दो हमलावर मुंह में कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे थे। घर में धमाके से छत उड़ गई है।

वारदात वाली जगह, इस घर के अंदर फेंका गया था बम। 

वारदात वाली जगह, इस घर के अंदर फेंका गया था बम।

बम के धमाके के बाद घर के ऊपर बिछी सीमेंट का शेड उड़ गया।

दरअसल, 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दो हमलावर मुंह में कपड़ा बांधकर राम साय के घर में घुसे। इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग रामसाय को खाट से बांधा। इस दौरान रामसाय की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। दोनों को आरोपी ने घर के अंदर बंद कर दिया था।

इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर में पेट्रोल बम फेंक दिया। धमाके से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। घायल महिला को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

घायल पार्वती को इलाज के बाद गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने की वजह से रायपुर रेफर कर दिया गया है। पार्वती की हालत क्रिटिकल कंडिशन में है।

पेट्रोल बम के विस्फोट से फैली आग के कारण घर में रखा सामान भी जल गया। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक बम धमाके की वजह से घर के अंदर जबरदस्त विस्फोट हुआ है। घर का बड़ा हिस्सा जल गया है। घर की छत भी उड़ गई है। सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। कपड़े जल गए हैं। बर्तन भी टूटे-फूट पड़े हैं। घर की हालत तहस नहस है।

परिवार के लोगों ने बताया कि करीब 4 महीने पहले युवक ससुराल आया था। अपना सामान वापस मांगते हुए विवाद किया था। उसने अपने साले राघव पर छर्रे वाली बंदूक से गोली भी चला दी थी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका था।

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर देर रात बचरा पोड़ी थाना प्रभारी मुनाफ पटेल की टीम मौके पर पहुंची। सुबह कोरिया SP रवि कुर्रे भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही परिवार के लोगों से बातचीत की।

मृतक की बेटी-दामाद में मनचाहा दहेज न मिलने को लेकर विवाद होता रहता था.

इस दौरान SP रवि कुर्रे ने बताया कि वारदात में दामाद के शामिल होने का शक है। राम साय की बेटी ने कानपुर, उत्तरप्रदेश के युवक से इंटर कास्ट मैरिज की थी। युवक ड्राइवर का काम करता है। युवक ने एक अन्य शादी की थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहता था।

दोनों के बीच विवाद हुआ तो युवती अपने घर आ गई थी। वह ससुराल से कुछ सामान भी ले आई थी। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। शक है कि दामाद ने इसी वजह से अपने सास-ससुर को मारने की साजिश रची। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। दामाद की तलाश भी जा रही है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

शादी के बाद 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए तड़पता रहा युवक

शादी के बाद 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए तड़पता रहा युवक टेकचंद्र …

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *