Breaking News

जेवरात बेचने बाजार पहुचा नाबालिग : व्यापारी की सतर्कता से रहस्य उजागर 

Advertisements

जेवरात बेचने बाजार पहुचा नाबालिग : व्यापारी की सतर्कता से रहस्य उजागर

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री 9822550220

Advertisements

 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक चिंताजनक ट्रेंड सामने आया है. यहां नाबालिग बच्चे अपने मनपसंद शौक पूरे करने के लिए घर में रखे मां और बहनों के जेवर लेकर सराफा बाजार की दुकानों में बेचने पहुंच रहे हैं. शास्त्री नगर के सराफा बाजार में पिछले एक महीने के अंदर ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें दुकानदारों ने समझदारी दिखाते हुए बच्चों से गहने नहीं खरीदे

ताजा मामला शास्त्री नगर की ‘मा वैष्णो ज्वेलर्स’ की दुकान का है, जहां एक 16 वर्षीय किशोर अपनी मां के सोने के झाले बेचने पहुंचा. पूछताछ में उसने बताया कि वह स्कूटी खरीदना चाहता है और मां ने ही गहने बेचने की अनुमति दी है. हालांकि जब दुकानदार पुष्पेंद्र जायसवाल ने उसकी बात पर शक जताया, तो उन्होंने तुरंत सराफा कमेटी के अध्यक्ष को बुलाकर बच्चे की मां से संपर्क कराया.

कुछ ही देर में नाबालिग की मां रीना कटियार दुकान पर पहुंचीं और बताया कि बेटे ने दोस्तों के दबाव में स्कूटी की जिद की थी. गुस्से में उन्होंने बेटे को झल्लाहट में गहने दे दिए थे, लेकिन यह नहीं सोचा था कि वह सच में उन्हें बेचने चला जाएगा. दुकानदार ने दोनों को समझाया और गहने वापस लौटा दिए.

पिछले एक महीने में यह तीसरा ऐसा मामला है. 29 अक्टूबर को एक अन्य नाबालिग लड़का मोबाइल खरीदने के लिए मां की अंगूठी बेचने पहुंचा था, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. वहीं 2 अक्टूबर को एक बच्चे ने मैगी खाने की जिद में अपनी बहन की सगाई की अंगूठी बेचने की कोशिश की थी.

दुकानदार पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि अब पूरी सराफा मार्केट में यह नियम लागू किया गया है कि किसी भी नाबालिग से कोई गहना नहीं खरीदा जाएगा. उन्होंने अपील की है कि देशभर के ज्वेलर्स भी इस नियम को अपनाएं ताकि बच्चों की गलत राह पर बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाया जाना चाहिए.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *