Breaking News

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड के स्वागतार्थ नहीं पंहुचे BJP नेता 

Advertisements

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड के स्वागतार्थ नहीं पंहुचे BJP नेता

Advertisements

 

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

9822550220

 

भोपाल। पूर्व उप राष्ट्रपति स्वागत मूर्ति जगदीप धनखड़ के स्वागत के लिए कोई भाजपा नेता नहीं पंहुचे इस पर कांग्रेस बोली कि भाजपा की यह नीति रही है की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’यानी यूज एण्ड थ्रौ की कुटिल नीति रही है.

चार महीने पहले उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों और एक मजबूत राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण की प्रशंसा की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी का कोई भी नेता पूर्व उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए यहां हवाई अड्डे पर नहीं पहुंचा और यह पार्टी की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ नीति का हिस्सा है। बता दें कि चार महीने पहले उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद, जगदीप धनखड़ भोपाल में संघ के एक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे.

शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारी मनमोहन वैद्य की लिखी एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में धनखड़ ने इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक संबोधन दिया। हवाई अड्डे पर भाजपा नेताओं की गैरमौजूदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा केवल उन्हीं लोगों को महत्वपूर्ण मानती है जो उसके हितों की पूर्ति करते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा, “बात ये है कि उनके लिए वहीं महत्वपूर्ण है जो उनके काम आए।कर्मठ कार्यकरताओं को अपना वोट बैंक के ललिए उपयोग करो और छोड दो, यानी यूज एंड थ्रो। इसे भाजपा कहते है।”

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि आरएसएस के बारे में अभी ऐसा नहीं कह सकता क्योंकि वह उनके कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति के साथ आए अधिकारी से धनखड़ से मिलने के लिए समय मांगा था।

इससे पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चार महीने पहले उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद धनखड़ ने अपने संबोधन में आरएसएस के विचारों और एक मजबूत राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण की प्रशंसा की। धार्मिक नेताओं और मीडिया से जुड़े जाने-माने लोगों की एक सभा को संबोधित करते हुए, धनखड़ ने देश के भरोसे, सांस्कृतिक जड़ों और संस्थाओं की एकता को बनाए रखने की बात कही है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *