Breaking News

नौकरानी ने 3 करोड़ 57 लाख चोरी की:खुलासे से मालकिन हैरान

Advertisements

नौकरानी ने 3 करोड़ 57 लाख चोरी की:खुलासे से मालकिन हैरान

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मुंबई। मरीन ड्राइव इलाके में एक 93 साल की सघन महिला के घर से 3.57 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी के मामले का पुलिस के अथक प्रयास से पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर में काम करने वाली अर्चना साल्वी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में चोरी की बात कबूल कर ली है. उसके बैंक खाते में लाखों के लेनदेन मिले और पुलिस ने उसके पास से 1.26 करोड़ रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं. मुंबई पुलिस ने 93 वर्षीय महिला के घर से 3.57 करोड़ रुपये के गहने और हीरे चोरी करने के आरोप में एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है. घटना मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अर्चना साल्वी के रूप में हुई है, जो कल्याण की रहने वाली है.

यह चोरी 27 अप्रैल से 26 जुलाई के बीच भारती भवन बिल्डिंग में हुई. मामला तब सामने आया जब बुजुर्ग महिला का बेटा, जो दुबई में काम करता है, अपनी मां से मिलने आया और उसने देखा कि घर से ज्वेलरी गायब है. पुलिस ने आरोपी अर्चना, जो अस्थायी घरेलू सहायिका के रूप में वहां काम करती थी, पर निगरानी रखी और उसके खाते में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन पाए. पूछताछ में अर्चना ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके पास से 1.26 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद किए हैं. मामले की जांच जारी है. मामले की खबर से इलाके मे खलबली मच गई है. जिसमे निष्कर्ष निकाला जा रहा है कि अब कोई भी नौकरानी पर भरोसा नहीं करेगा?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *