महादुला नगर पंचायत मे भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
नागपुर जिला कामठी तहसील की महादुला नगर पंचायत में पंच्चवर्षीय गुप्त मतदान पद्धति से संपन्न चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है.17 प्रभागों में विजयी प्रत्याशियों में भाजपा की नगराध्यक्ष पद पर आसीन होने जा रहीं सौ हेमलता मनोज सावजी अधिक मतों से विजयी रहीं. जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सौ सुषमा रत्नदीप रंगारी को कुछ ही मतों से पराजय का सामना करना पडा है.विजयी भाजपा प्रत्याशियों ने कार्यकरताओं के संग गाजे बाजे और आतिश वाजी के साथ विजयी जुलूस निकाला गया. विजयी उम्मीदवारों ने मतदाताओं के घर घर द्धार द्धार जाकर सभी का आभार माना और सभी ने उन्हें बधाईयां दी. महादुला नगरपंचायत के
प्रभाग क्रमांक 1 से विजयी उम्मीदवारों में भाजपा की स्वातीताई लांडे, प्रभाग 2 से भाजपा के अभिजित ढेंगरे,प्रभाग 3 से कांग्रेस की आम्रपाली सोनारे, प्रभाग 4 से भाजपा की सौ नंदिताई तुरक, प्रभाग 5 भाजपा के अजय सोलंकी,प्रभाग 6 से भाजपा के गोपाल सिंह मानसिंह नैकाने ठाकुर,प्रभाग 7से भाजपा की सौ वैशाली पवन पख्खिड्डे, प्रभाग 8 से भाजपा के विजय गिरधर जैन,प्रभाग 9 से कांग्रेस की सौ पूजा अजय मेश्राम , प्रभााग 10 से शिवसेना के सचिन बालकृष्ण
शिंदे, प्रभाग 11से भाजपा के सोनू उघडे, प्रभाग 12 से कांग्रेस के अतुल शामराव मानवटकर, प्रभाग 13 से संध्या ताई साबले,प्रभाग 14 से भाजपा के राजकुमार गुड्डू उईके, प्रभाग 15 से भाजपा की स्वाती पटले, प्रभाग 16 से सौ प्रतिभा तिलक गजभिये, प्रभाग 17 से पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य मंगेश देशमुख ने विजयी हांसिल की है.
समस्त विजयी उम्मीदवारों का मानना है कि यह सबकुछ राजस्व मंत्री और पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के अथक प्रयास से करोड़ों-अरबों रुपए की लागत से लोकोपयोगी सर्वांगीण विकास कार्यों की वजह से संभव हो चूका है.इस चुनाव में बसपा और राष्टवादी पार्टी ने अपना खाता भी नहीं खोल पायी है.जबकि रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया और बरियम शक्तिहीन होने के कारण एक भी उम्मीदवार चुनाव मैदान मे खडा नहीं कर पाई है.यह सब सत्ताधीश प्रशासन के महाप्रयास से सबकुछ ठीक-ठीक और जायज चल रहा है? इसमें नाजायज कुछ भी नहीं है. जो जीता वही सिकंदर?बोलो भारत माता की जय,जय हिंद जय भारत.
विश्वभारत News Website