Breaking News

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे से बढी ठुकरन

Advertisements

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे से बढी ठुकरन

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

नई दिल्ली।उत्तरभारत मे कड़ाके की ठंड-शीतलहर और कोहरे से ठुठरन तो बढी है.वहीं शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है.मौषम विज्ञान के मुताबिक अगले 7 दिनों में ठंड की ठुठरन और कहर बरपायेगा.

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी में कुछ समय तक कोहरा बना रह सकता है. उसने यह भी कहा है कि दिन के कम तापमान के कारण कुछ क्षेत्रों में ठंड का मौसम रह सकता है.

उत्तर भारत में ठंड, शीतलहर और कोहरे का टॉर्चर, अगले 7 दिनों में और कहर ढाएगा मौसम,ना जानें जनमानस को कब राहत मिले.गी

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सर्दी का प्रभाव बढ़ गया है, और सुबह कोहरे की स्थिति सामान्य हो गई है. मौसम विभाग ने 4-7 जनवरी तक दिल्ली और आसपास शीतलहर की संभावना जताई है, साथ ही येलो अलर्ट जारी किया हैपंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर का प्रभाव जारी रहने का अनुमान है.

दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग समूचे उत्तर भारत में देर से ही सही लेकिन सर्दी ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह की पहली किरणों के साथ ही दिल्ली-एनसीआर और आसपास के तमाम इलाकों में कोहरे की मोटी चादर बिछ जा रही है. पिछले कुछ दिनों से सड़कें धुंध में गायब हो गईं, रेल और हवाई यातायात पर इसका असर पड़ रहा है और लोग ठिठुरती ठंड में घरों में दुबके रहे. पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है, इसलिए मैदानी इलाकों में शीतलहर ने जनजीवन को मुश्किल बना दिया है.कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत को जकड़ा, अब दिल्ली सहित इन राज्यों में शीत लहर का अटैक, कोहरा भी परेशान कर रहा है.

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं. 4 से 7 जनवरी तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. रविवार के दिन दिल्ली में घना कोहरा छाये रहने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.2 डिग्री अधिक है. अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है.

आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही. सफदरजंग में सुबह नौ बजे विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई, जो बाद में सुधरकर 1,200 मीटर हो गई. दिसंबर

2025 से मौसम ने भयंकर कहर बरपाया है. IMD ने बताया कि शीतलहर की आपदाओं में 2700 से ज्यादा लोगों की ठुठरन से मौत हो चुकी है.

आईएमडी के अनुसार, अगले सात दिनों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में कोहरे का असर बना रहेगा. 4 से 8 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंडे दिन की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. वहीं, मेघालय में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

यूपी के कई हिस्सों में शनिवार को भी ठंड रही. कई स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे अधिक रहा. राज्य की राजधानी में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था.IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है.

4 जनवरी: कोहरे की स्थिति बरकरार, शीतलहर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में5 जनवरी: कोहरे की तीव्रता में हल्की कमी, लेकिन पंजाब, हरियाणा और यूपी में असर जारी6 जनवरी: जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर से कोहरे की चेतावनी हटेगी, बाकी राज्यों में बरकरार7 जनवरी: बहुत घना कोहरा सिर्फ पूर्वी यूपी में, अन्य राज्यों में घना कोहरा8 जनवरी: पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में घना कोहरा9 जनवरी: पंजाब, हरियाणा और यूपी में कोहरा, बिहार से चेतावनी हटेगी

देश के बाकी हिस्सों के मौसम का हाल बेहाल है.

तापमान में गिरावट का अनुमान भी लगाया गया है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है. मध्य भारत में अगले चार दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. पूर्वी भारत में भी अगले 24 घंटे बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. गुजरात में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है.

कोहरे और शीतलहर का असर परिवहन और विमानन सेवाओं पर पड़ रहा है. उड़ानों और ट्रेनों में देरी हो रही है, सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ चुका है. हीटिंग उपकरणों के इस्तेमाल से बिजली की खपत में भी इजाफा हो सकता है. आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और गैरजरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट …

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक.रिपोर्ट मुंबई. यूट्यूब, सोशल मीडिया पोर्टल, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *