ठाकरे बंधुओं का मराठी मानूस प्रेम नकली:उद्धव राज के खिलाफ शिंदे
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
मुंबई ।महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनावों से पहले ठाकरे बंधुओं (उद्धव और राज ठाकरे) पर तीखा हमला बोला है. DCM एकनाथ शिंदे ने
आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने सत्ता में रहते हुए मुंबई को बुरी तरह लूटा है।
CM देवेंद्र फडणवीस ने मराठी और हिंदू मेयर बनाने का वादा किया है। महाराष्ट्र में जैसे-जैसे बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के बीच सियासी गहमागहमी तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार, 3 जनवरी को ठाकरे ब्रदर्स पर तीखा हमला किया है.
एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों को केवल चुनाव के समय ही मराठी मानुस याद आता है। शिंदे ने आरोप लगाया कि आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे का सत्ता में रहते समय विजन कहां था, तब सालों तक मुंबई बुरी तरह लूटा गया।
उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मुंबई के वर्ली में महायुति की रैली को संबोधित किया। शिंदे ने कहा कि शिंदे भाइयों का मराठी मानुस के लिए प्रेम नकली है और उनकी नजर केवल बीएमसी चुनाव की तिजोरी पर है।
एकनाश शिंदे ने आगे कहा कि मुंबई महाराष्ट्र से अलग नहीं हो सकती और शहर को भावनात्मक राजनीति नहीं, विकास चाहिए। महायुति की यह रैली बीएमसी चुनाव में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन की जीत की शुरुआत है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी इस चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। सीएम फडणवीस ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व वाली महायुति मुंबई में मौजूद बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर भेजेगी।
बीएमसी चुनाव के लिए फडणवीस-शिंदे का मिलकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे है.
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: वोट डाले बिना महायुति की बड़ी जीत, भाजपा-शिवसेना को 66 सीटें निर्विरोध चुन ली गई है.
मुंबई पर कौन करेगा राज? 3 खेमों में महासंग्राम, 3 तरह के वोटर तय करेंगे अंजाम देखते रखिये.
पुणे नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन फुट-फुटकर क्यों रोने लगी शिंदे गुट की महिला नेता?
भाजपा और शिवसेना के बीच बैठ गया तालमेल, कौन कितनी सीटों पर सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मुंबई का अगला मेयर मराठी और हिंदू होगा। सीएम ने वादा किया कि मुंबईकर को इस शहर में घर मिलेगा। साथ ही झुग्गीवासियों को भी बेहतर आवास दिया जाएगा. महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में 15931 उम्मीदवार मैदान में, चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम सूची जारी कर दी है
विश्वभारत News Website