राम मंदिर को बम से उड़ाने की मिल रहीं हैं धमकियाँ!चाक -चौबंद सुरक्षा इंतजाम
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
अयोध्या मे स्थित विश्व विख्यात मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामचंद्र जी महाराज विराजमान राम मंदिर को समय-समय पर बम से उडाने की धमकियां मिलती रहीं हैं. केंद्रीय सुरक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने मंदिर परिसर में चाक-चौबंद खुफिया तंत्र और पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त के आदेश दिये हैं जिसके चलते आतंकी तत्वों का प्रयास विफल रहा है.
ज्ञातव्य है कि विगत अप्रैल 2025 और नवंबर 2025 की घटनाएँ शामिल हैं। इन धमकियों के बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई की है और मंदिर परिसर व आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मुख्य विवरण के संबंध में बतादें कि ये धमकियाँ अक्सर ईमेल या सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी जाती हैं।
जांच और कार्रवाई: प्रत्येक मामले में, पुलिस ने साइबर सेल में एफआईआर (FIR) दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जाते हैं, जिसमें अक्सर भेजने वाले को ट्रैक किया जाता है (जैसे कि कुछ मामले तमिलनाडु या बिहार से जुड़े थे)।
सुरक्षा व्यवस्था के वारे मे देखा जाए तो धमकियों के मद्देनज़र, अयोध्या और पड़ोसी जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मंदिर परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे, ड्रोन और विशेष सुरक्षा बल (SSF) तैनात किए गए हैं, साथ ही एनएसजी (NSG) हब स्थापित करने की भी योजना है। भारत विरोधी तत्वों की गिरफ्तारियां के संबंध में कुछ मामलों में, धमकी देने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है। उदाहरण के लिए, जनवरी 2024 में दो लोगों को सीएम योगी आदित्यनाथ और राम मंदिर को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर मुसलमानों के रूप में पेश होकर यह काम किया था।
अधिकारियों ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है। सुरक्षा बल ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं। हालही के दिनो में राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, हिरासत में लिया गया युवक हिरासत में लिए गए शख्स से खुफिया एजेंसी और पुलिस के कई आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.
राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की हुई कोशिश भी आतंकवादियों द्धारा सर्वेक्षण करने का मामला समझा जा रहा है. राम मंदिर परिसर में एक युवक को नमाज पढ़ने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया गया है हिरासत में लिए गए युवक का संबंध कश्मीर से बताया जा रहा है और वह संप्रदाय विशेष के नारे लगा रहा था युवक को नमाज पढ़ने से रोकने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है
अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक युवक को नमाज पढ़ने की कोशिश में हिरासत में लिया गया है. सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिया गया गया आरोपी युवक कश्मीर का है. सूत्रों ने बताया कि युवक राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास कर रहा था. सूत्रों के अनुसार मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने उसे हिरासत में ले लिया है.
हिरासत में लिए गए शख्स से खुफिया एजेंसी और पुलिस के कई आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इस मामले को लेकर जिला प्रशासन अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. बताया जा रहा था कि आरोपी शख्स ने दक्षिणी परकोटे में नमाज पढ़ने की कोशिश की है. हालांकि, अभी तक इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ श्रद्धालुओं की उसपर नजर गई. इसके बाद तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया. और इस संबंध मे पूछताछ की जा रही है.
विश्वभारत News Website