नृत्य अध्यापिका ने ब्लैकमेलर छात्र के पेट में चाकू घोंपकर कर दी हत्या
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अश्लील वीडियो दिखा कर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे 11वीं के छात्र को शिक्षक ने गला काटकर मार डाला। रविवार को उसका शव करियाझाला मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने पड़ा मिला था। छात्र के भाई की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रूरा क्षेत्र के उमरावपुरवा अंबियापुर के रहने वाला 17 वर्षीय सौरभ पाल आंबेडकर नगर झींझक में अपनी बहन रुचि के घर रहकर पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक वह अवंतीबाई स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इससे इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात करियाझाला मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सौरभ के गले में चाकू से हमला किया गया। मरणासन्न हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सौरभ के बड़े भाई नीतेश ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को एक निजी स्कूल में डांस टीचर अनूप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
इसके बाद सक्रिय हुई मंगलपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के रहने वाले अनूप सिंह को भोलेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपित शिक्षक ने बताया कि उनके निजी संबंधों का वीडियो किसी तरह से छात्र के पास पहुंच गया था। इसके जरिए ब्लैकमेल कर वह पैसे वसूलता था। कई बार छोटी रकमें लेने के बाद अब वह 25 हजार रुपये मांग रहा था। इससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी।
सौरभ पहले झींझक के जिस निजी स्कूल में पढ़ता था,उसी में आरोपित शिक्षक अनूप सिंह भी पढ़ाते थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए। पुलिस की पूछताछ में अनूप ने बताया कि उनके कुछ निजी संबंधों की जानकारी सौरभ के पास वीडियो के रूप में थी। इसी को दिखाकर वह कई बार उनसे पैसे ऐंठ चुका है। हालांकि अब तक कितने रुपये लिए इसकी जानकारी नहीं दी है।
विश्वभारत News Website