Breaking News

इस्तीफा!शंकराचार्य पर महासंग्राम की संक्षिप्त दास्तान

Advertisements

इस्तीफा!शंकराचार्य पर महासंग्राम की संक्षिप्त दास्तान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

इलाहाबाद/ प्रयागराज। जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का प्रयागराज गंगातट पर धरना आंदोलन के चलते वरिष्ठ अधिकारियों द्धारा इस्तीफा पर इस्तीफा जारी है! अपने धर्मगुरु

शंकराचार्य के समर्थन में एक दिन पहले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्रिहोत्री ने इस्तीफा दिया था. अब शंकराचार्य के विरोध में अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने त्यागपत्र दे दिया है. इस पूरे मामले पर राजनीति और भी गरमा गई है.

इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्रिहोत्री को योगी सरकार ने सस्पेंड कर दिया हैअब अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने शंकराचार्य का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया है. शंकराचार्य विवाद पर उमा भारती से लेकर इमरान मसूद और प्रवीण तोगड़िया तक के बयान आए हैं

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर यूपी में इस्तीफों की झड़ी लग रही है. एक दिन पहले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्रिहोत्री ने शंकराचार्य के समर्थन में इस्तीफा दिया था. योगी सरकार ने इस्तीफा तो मंजूर नहीं किया, उल्टा सख्त कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया. ये विवाद चल ही रहा था कि एक और बड़े अफसर ने त्यागपत्र दे दिया है. अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने शंकराचार्य के साथ गलत का विरोध करते हुए पद छोड़ दिया है. इस पूरे मामले पर राजनीति और भी गरमा गई है.

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्रिहोत्री ने सरकारी नीतियों खासकर यूजीसी के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को इस्तीफा दे दिया था. इससे बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. अलंकार अग्रिहोत्री ने मंगलवार को डीएम पर गंभीर आरोप लगाए. अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए डीएम ऑफिस में धरना दिया. कहा कि डीएम के कैंप ऑफिस में उन्हें रातभर बंधक बनाकर रखने की कोशिश की गई. हालांकि डीएम ने आरोपों को तथ्यहीन और भ्रामक बताते हुए कहा कि इनका जमीनी हकीकत से कोई संबंध नहीं है.

योगी आदित्यनाथ सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरु कर दी है.

2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अग्निहोत्री ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बरेली के डीएम अविनाश सिंह को ईमेल के जरिए इस्तीफा भेजा. योगी सरकार ने हालांकि अलंकार का इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है, उल्टा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया. सिटी मजिस्ट्रेट से सरकारी गाड़ी और बाकी सुविधाएं ले ली गईं.

ये विवाद चल ही रहा था कि एक और बड़े अफसर ने इस्तीफा दे दिया. मंगलवार को अयोध्या में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने त्यागपत्र देते हुए कहा कि जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने की हालिया कोशिशों से उन्हें गहरा दुख हुआ है. उन्होंने इस्तीफे का फैसला शंकराचार्य के खिलाफ लिया है. आरोप लगाया कि शंकराचार्य ने सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

सत्ता के भूखे चरित्रहीन राजा से नैसर्गिक न्याय की अपेक्षा रखना उचित नहीं?

सत्ता के भूखे चरित्रहीन राजा से नैसर्गिक न्याय की अपेक्षा रखना उचित नहीं? टेकचंद्र सनोडिया …

चारित्र्यहीन राजाकडून नैसर्गिक न्यायाची अपेक्षा योग्य नाही का?

चारित्र्यहीन राजाकडून नैसर्गिक न्यायाची अपेक्षा योग्य नाही का? टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: ९८२२५५०२२०   राज्याच्या कारभारात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *