महादुला हायवे स्थित हाय मास लाईट पोल के नटबोल्ट उखाड ले गए चोर
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
नागपुर भोपाल नैशनल हायवे पर स्थित महादुला बाजारपेठ परिसर मे गायत्री किराना दुकान के सामने हाय मास लाईट पोल के नटबोल्ट निकाल ले गए चोरों की हिम्मत तो देखिए? यहां बाजार पेठ की दुकानों मे लगे CCTB फुटेज की यदि जांच-पड़ताल की गई तो निश्चय ही कथित लोहा चोर गैंग का पर्दाफाश हो सकता है.भाजपा महादुला शहर अध्यक्ष प्रीतम लौहा सारवा ने बताया है कि महादुला ओवर ब्रिज रोड के किनारे गायत्री किराना स्टोर के ठीक सामने लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे में स्ट्रीट लाइट के खंभे के फाउंडेशन के तीन नट-बोल्ट लगे हैं,इसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पुलिस की पूरी लापरवाही के कारण यह खंभा कभी भी अचानक सड़क पर गिर सकता है। इसके कारण सड़क पर तेज गति से आ रहे वाहन से दुर्घटना हो सकती है और बड़ी जनहानि हो सकती है। नगर पंचायत महादुला की सीमा में आने वाले अध्यक्ष एवं नगर सेवक को जब इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने जल्द से जल्द इस ओर ध्यान देकर संभावित बड़ी दुर्घटना को टालने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.यह जानकारी महादुला के नगर अध्यक्ष एवं नगरसेवक श्री प्रीतम लोहसरवा ने विज्ञप्ति में दी है कि जब इसकी शिकायत उन्हें मिली तो उन्होंने तुरंत सडक प्राधिकरण के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और इसे जल्द से जल्द मरम्मत करने का अनुरोध किया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने तुरंत इस पर ध्यान दिया और खंभे की मरम्मत कर दी है. भविष्य मे एसी कोई घटना न हो इसके लिए सडक प्राधिकरण ने प्रत्येक हाय मास लाईट पोल मे CCT-B कैमरे लगाना चाहिए ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सकता है.
विश्वभारत News Website