दुल्हन ने अपनी शादी में दूल्हे को मना कर प्रेमी को बुलाया सब रह गए हैरान
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
हमीरपुर। उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में दुल्हन के फोन से दूल्हे के घर में सन्नाटा सा छा गया।जब यह बात किसी को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों और कैसे हुआ? शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बारात लेकर निकलने की तैयारी थी लेकिन इसके पहले ही दुल्हन का फोन आ गया। लोगों ने इसकी सूचना दुल्हन के घरवालों को दे दी।
यूपी के हमीरपुर में एक दुल्हन ने शादी वाले दिन सरेआम अपने प्यार का ऐलान कर दिया। उसके इस कदम से दूल्हा और ससुराल वालों से लेकर मायके वाले तक हैरान रह गए। दुल्हन ने दूल्हे को फोन कर कहा- ‘मैं किसी और से प्यार करती हूं। मेहरबानी करके बारात मत लाना अन्यथा अनर्थ हो जाएगा? दुल्हन की कॉल सुनते ही महोबा स्थित लड़के के घर में हड़कंप मच गया। बारात वहीं रुक गई। इधर, पिता ने बेटी की मान-मनौव्वल की पर वह नही मानी। इसके बाद पिता ने दूल्हे पक्ष के सामने छोटी बेटी से शादी का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन वो तैयार नहीं हुए। बाद में दुल्हन का प्रेमी गेस्ट हाउस पहुंच गया। काफी देर तक चली बहस और चर्चा के बाद दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला डाली और एक साथ चले गए। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हमीरपुर के थाना ललपुरा के एक गांव की युवती की शादी महोबा जिले के एक गांव के पीएसी में सब इंस्पेक्टर के साथ तय हुई थी। 27 नवंबर को दुल्हन के परिजनों ने धूमधाम के साथ तिलक चढ़ाया था, जिसमें वर पक्ष को लाखों के उपहार दिए गए। 29 नवंबर को बारात छानी गांव के गेस्ट हाउस में आनी थी, लेकिन उससे पहले दूल्हन ने दूल्हे को फोन करके किसी और से प्रेम प्रसंग होने की बात कहते हुए बारात न लाने को कहा। दुल्हन के फोन से दूल्हे के घर में सन्नाटा सा खिंच गया। किसी को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों और कैसे हुआ? घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बारात लेकर निकलने की तैयारी थी लेकिन इसके पहले ही दुल्हन का फोन आ गया। लोगों ने इसकी सूचना दुल्हन के घरवालों को दी।
इधर, दुल्हन के घरवालों को इसका पता चला तो वे भी सकते आ गए। लड़की के पिता ने उसे समझाने-बुझाने और तय शादी करने के लिए बहुत मनाया लेकिन वह किसी भी तरह तैयार नहीं हुई। वह फोन करके अपने प्रेमी को गेस्ट हाउस पर पहले ही बुला चुकी थी। प्रेमी भी शादी करने को तैयार था। इस पर भी दुल्हन के घरवालों ने बेटी को काफी समझाने और मनाने की कोशिश की लेकिन वो टस से मस न हुई। देर रात दुल्हन के परिवारीजनों ने दुल्हन के प्रेमी के साथ उसे विदा कर देने का निर्णय लिया। इसके बाद दुल्हन ने अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाली और उसके साथ विदा हो गई।
यूपी में कोरियर की आड़ में सेक्स रैकेट के चलते दिल्ली तक भेजी जाती हैं खूबसूरत लड़कियां
विश्वभारत News Website