Breaking News

नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी मौके पर ही फरार 

Advertisements

नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी मौके पर ही फरार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया । दीपशिखा चढ़ार शाहगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीनियर नर्स थी। जबलपुर के पास पाटन की निवासी बताई जा रही है। वह बुधवार रात को ड्यूटी के लिए निकली थी, तभी स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास आरोपी पहुंचा और दीपशिखा पर फायर कर दिया।

गोली लगने से दीपशिखा की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। इनमें से किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। आरोपी की धरपकड़ के लिए नगर की नाकाबंदी की गई है। स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े ₹40 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में जांच

थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात

जानकारी के मुताबिक वारदात स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर शाहगढ़ पुलिस थाना है। अस्पताल के पास मुख्य बस स्टैंड है। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बावजूद आरोपी वारदात कर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए पीछा कर रही हैं। जंगल में सर्चिंग जारी है। शाहगढ़ नगर की नाकाबंदी की गई है। पास में ही छतरपुर जिले की बॉर्डर है, इसलिए वहां भी पुलिस को अलर्ट किया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *