Breaking News

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का जादू

Advertisements

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का जादू

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

सिवनी। काॅलेज का समय गोल्डन टाइम होता है। यहां शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कारों को आत्मसात करना ही असली सफलता है।18 से 28 वर्ष की आयु जीवन का आधार तय करती है। जैसे मजबूत इमारत के लिए सटीक मैप जरुरी है, वैसे ही भविष्य के लिए इस आयु मे सही दिशा चुनना आवश्यक है। यह विचार सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस के स्नेह सम्मेलन के दौरान युवा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।

 

विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि विद्यार्थियों के निर्माण में माता पिता और गुरूजन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, इसलिए अपने जन्मदाताओं का सम्मान अवश्य करें। उनके आशीर्वाद से ही जीवन फलीभूत होता है. विधायक ने अपनी प्रतिज्ञा दोहराई कि हम महाविद्यालय के विकास के लिए यथासंभव कोशिश करेंगे।

प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस के दो दिवसीय स्नेह सम्मेलन, 2026 की जोरदार शुरुआत हुई। युवा छात्र छात्राओं ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से सभी को आकर्षित किया।

आयोजन समारोह के मुख्य अतिथि सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा की जिलाध्यक्ष मीना बिसेन एवं उपस्थित अतिथियों ने माॅं सरस्वती के पूजन-वंदन से कार्यक्रम की शरुआत की। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भाजपा की जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने की।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा की जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा कि हर विद्यार्थियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, नगर पालिका के सीएमओ भी उपस्थित रहे।

 

प्राचार्य डाॅ रविशंकर नाग ने काॅलेज को नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया। जनभागीदारी अध्यक्ष अजय बाबा पांडेय ने पीएम एक्सीलेंस काॅलेज की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की ओर ध्यान दिलाया।

 

गायन और डांस के कलाकार विद्यार्थियों ने किया मंत्रमुग्ध

दुर्गेश सनोडिया, रितिका सोनी, शुभांशु अवधिया, अनुप्रिया कौरव ने अपने गायन का जादू बिखेर दिया। सभी मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे। मुकेश झारिया के पैरोडी नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘मेरे सोणा रे मेरे सोणा’, ‘इन‌ ऑंखों की मस्ती के’ गीतों पर प्रतिभागियों ने श्रोताओं की जमकर तालियाँ बटोरी।

 

मीनाक्षी लांजेवार ने महाकाली का रुप धरकर अपने रोमांचक नृत्य से सभी को अभिभूत कर दिया।

 

निर्णायकों में खूश्बू सोनी, सारिका समरित, ऋतु दहीकर, राहुल चौरसिया, सतीश मिश्रा, एवं अन्य महत्वपूर्ण कलावंत उपस्थित रहे।

 

मंच संचालन प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे, डाॅ पवन वासनिक, प्रो रचना राय, डॉ ज्योति कुमरे और स्पोर्ट्स ऑफिसर केसी राउर ने किया। स्नेह सम्मेलन में अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने में एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। अतिथियों, निर्णायकों, अभिभावकों, पत्रकारगण, कॉलेज एल्यूमिनी और उपस्थित सुधिजन के प्रति कार्यक्रम समन्वयक ने आभार जताया।

 

दो दिवसीय कार्यक्रम में डाॅ मानसिंह बघेल, डॉ सविता मसीह, प्रो रचना सक्सेना, प्रो के के बरमैया, डाॅ ज्योत्सना नावकर, डाॅ ज्योति गजभिये, हेड क्लर्क स्तुत्य राहंगडाले सहित काॅलेज के समस्त प्राध्यापक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ, काॅलेज के एल्युमिनाई, जन प्रतिनिधि गण, स्थानीय साहित्यकार, संगीतप्रेमी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

समापन समारोह में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी – स्नेह सम्मेलन के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। एनसीसी कैडेट्स और खेल प्रतिभाओं सहित हिंदी में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर काॅलेज का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल कॉलेज में MBBC की छात्रा की मौत से खलबली

मेडिकल कॉलेज में MBBC की छात्रा की मौत से खलबली   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 …

जानिए क्या वाकई सोशल मीडिया मैनेजर कमाते हैं लाखों रुपये? 

जानिए क्या वाकई सोशल मीडिया मैनेजर कमाते हैं लाखों रुपये? टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *