Breaking News

ऊर्जा मंत्री ने जामसावली धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisements

ऊर्जा मंत्री ने जामसावली धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

सौसर। गुरुवार को मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के पालक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पांढुर्णा जिले के अल्प प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्वविख्यात चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर, हनुमान लोक जामसावली में पूजा-अर्चना कर प्रसादम सेवा उपक्रम में प्रसाद ग्रहण किया।इसके पश्चात मंत्री श्री तोमर ने 26 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभामंडप, श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड, एसडीएम श्री सिद्धार्थ पटेल, मंदिर संस्थान ट्रस्टी श्री दादाराव बोबड़े, श्री संतोष डवरे, श्री टीकाराम कारोकार, श्री एम.एन. खंडाईत, श्री संजू डवरे, श्री मनोहर सेलकी, श्री शिशिर खंडार, श्री अजय धवले, श्री नितिन मोहगांवकर, श्री पांडुरंग बोबड़े, श्री महादेव मते, श्री पंजाबराव येलमूले, श्री वसन्ता सेलकी, श्री प्रदीप बूटे, श्री श्रीराम डवरे, श्री रामराव डवरे, श्री वसन्ता येलमूले, श्री विठ्ठल डवरे, श्री निलेश जूननकर, श्री मोहन ताजणे, श्री भीमराव वाकोड़े, श्री राजू बाविस्टाले, श्री मनोज तवले, श्री भगवन्ता कारोकार, श्री भास्कर गुढ़दे, श्री दिलीप बतरा, श्री किशोर देवपुजारी, श्री चंद्रशेखर दानी, श्री बाबूभाई पटेल, श्री सुशील माहेश्वरी एवं सीईओ श्री वीरेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

मंदिर संस्थान अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्मोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देश-विदेश के ख्याति प्राप्त धर्मगुरु भाग लेंगे। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए “भक्ति के महासागर रूपी संगम” के रूप में स्थापित होगा, जहां धर्म, आस्था और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में 28 मार्च को गुरुदेव श्री विवेक महाराज द्वारा श्री हनुमत चरित्र का आध्यात्मिक प्रबोधन, 29 मार्च से पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रामकथा वाचन, 31 मार्च को हनुमत कृपा पात्र विश्वविख्यात संत श्री रसराज महाराज के सान्निध्य में 11 हजार श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ तथा 1 अप्रैल को सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वस्ति मेहुल द्वारा भजनों की प्रस्तुति शामिल है।इस भव्य एवं दिव्य आयोजन को लेकर प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, जिससे यह आध्यात्मिक उत्सव श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन सके।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

चुनाव मे भाजपा की जीत के लिए मोदी और शाह ने की महाकाली प्रार्थना

चुनाव मे भाजपा की जीत के लिए मोदी और शाह ने की महाकाली प्रार्थना टेकचंद्र …

कोराडी में पर्यटन और भक्ति मार्ग को वढावा हेतु निर्मित विशाल हनुमान प्रतिमा

कोराडी में पर्यटन और भक्ति मार्ग को वढावा हेतु निर्मित विशाल हनुमान प्रतिमा टेकचंद्र शास्त्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *