Breaking News

पाकिस्तानी हिन्दू हित मे मोदी सरकार ले रही बड़ा फैसला

Advertisements

नई दिल्ली । भारत सरकार ने संकेत दिया है कि पाकिस्तानी मृत हिंदू के परिवार के सदस्यों को उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए भारत का 10 दिनों का वीजा दिया जाएगा ।पहली बार पाकिस्तान के हिंदू समुदाय के लोग अपने मृत परिजनों की अस्थियों को पवित्र गंगा नदी में विसर्जित करेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकिं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से स्पॉन्सरशिप पॉलिसी में संशोधन किया जा रहा है. इसके बाद 426 पाकिस्तानी हिंदुओं की अस्थियां हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित की जा सकेंगी.
बता दें कि मृतकों का अंतिम संस्कार पाकिस्तान में हो चुका है. इनकी अस्थियां फिलहाल कराची में हिंदू मंदिरों और श्मशान में रखी हुई हैं. मृतकों के परिजन चाहते हैं कि उनके मृत पूर्वजों की अस्थियां पवित्र गंगा नदी, हरिद्वार में विसर्जित हो. इसके लिए ये लोग वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे हैं. लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि पाकिस्तान के हिन्दुओं का इंतजार ख़त्म हो गया है.
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार सरकार ने संकेत दिया है कि मृत हिंदू के परिवार के सदस्यों को उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए भारत का 10 दिनों का वीजा दिया जाएगा. भारत सरकार की पॉलिसी के अनुसार, परिवार के किसी सदस्य को अस्थियों को हरिद्वार ले जाने के लिए वीजा तभी जारी किया जा सकता है, जब भारत से परिवार का कोई सदस्य या वहां बसा कोई परिचित उन्हें स्पॉन्सर करे.

Advertisements

पाकिस्तान भी कर रहा है भारत की सराहना

Advertisements

भारत के इस पहल की पाकिस्तानी मीडिया सराहना कर रही है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि हाल के दिनों में भारत-पकिस्तान के संबंध ठीक नहीं रहे. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2019 से व्यापार बंद है. ऐसे में नागरिकों को दूसरे देश का वीजा मिलना लगभग ‘असंभव’ लग रहा था लेकिन अब उम्मीद जगती दिख रही है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तानी हिंदू मृतकों का अंतिम संस्कार करने के बाद, उनकी अस्थियां इसलिए रखते थे क्योंकि एक दिन वे इन्हें गंगा नदी में विसर्जित कर सकेंगे. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, अगर किसी मृतक की अस्थियां गंगा हरिद्वार में प्रवाहित की जाती हैं, तो उनकी आत्मा स्वर्ग में पहुंच जाती है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट …

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक.रिपोर्ट मुंबई. यूट्यूब, सोशल मीडिया पोर्टल, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *